एक मार्च को मीता लाहा पाल अपनी सात वर्षीय बेटी कृतिका पाल के साथ ट्रेन से ससुराल जाते समय लापता हो गयी. काजोड़ा गांव निवासी पिता बलराम लाहा ने बेटी और नातिन की तलाश के लिए अंडाल थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
तलाश रहे परिजन
बलराम लाहा ने बताया कि 12 वर्ष पहले मीता लाहा पाल की शादी बीरभूम के उत्तर कोणा जयदेव निवासी असीम पाल से हुई थी. कुछ दिन पहले मीता अपनी बेटी कृतिका पाल के साथ काजोड़ा बाजार स्थित मायके आयी थी. एक मार्च की सुबह करीब छह बजे वह काजोड़ा स्टेशन से ससुराल जाने के लिए ट्रेन में सवार हुई. बलराम लाहा ने बताया कि ट्रेन में बैठाने के बाद उन्होंने कई बार फोन किया. बेटी ने बताया कि वह ट्रेन में है और उतरने के बाद फोन करेगी, लेकिन उसके बाद मोबाइल बंद हो गया. दामाद असीम पाल से संपर्क करने पर पता चला कि मां-बेटी घर नहीं पहुंची हैं. पूरे दिन तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर अंडाल थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी गयी. परिजन अब भी दोनों के मिलने का इंतजार कर रहे हैं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.