कम समय में ज्यादा मुनाफे के लोभ में गंवा दिये 20.70 लाख रुपये

वे लालच में आ गये और उनके बताए निर्देशों का पालन करते हुए डीमेट अकाउंट खोल दिया. 1.60 लाख रुपये निवेश किया.

गत सात से 22 तारीख तक किया निवेश, निकालने की बारी आयी, तब समझे कि शातिरों के जाल में फंसे

आसनसोल. कम समय में अधिक मुनाफा कमाने के लालच में आसनसोल सृष्टिनगर इलाके के निवासी अजित कुमार विश्वास ने 15 दिनों में 20,70,500 रुपये गंवा दिया. जिसकी शिकायत उन्होनें साइबर क्राइम थाना आसनसोल में दर्ज करवायी. जिसके आधार पर कांड संख्या 13/25 में बीएनएस की धारा 316(2)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई.

श्री विश्वास ने अपनी शिकायत में बताया कि तीन जनवरी 2025 को उनके व्हाट्सएप पर 8126416159 नम्बर से एक मौसेज आया. यह व्हाट्स एडमिन शेयर ट्रेडिंग से था, जिसमें कम समय में अच्छा रिटर्न के लिए विशेषज्ञों ने वादा किया था. ग्रूप के अन्य सदस्य भारी लाभ का स्क्रीनशॉर्ट साझा कर रहे थे. वे लालच में आ गये और उनके बताए निर्देशों का पालन करते हुए डीमेट अकाउंट खोल दिया. 1.60 लाख रुपये निवेश किया. जल्द ही भारी मुनाफा दिखा. उन्होंने 64 हजार रुपये निकासी भी की. भरोसा मजबूत हो गया. सात जनवरी से 22 जनवरी के बीच उन्होंने कुल 20,70,500 रुपये का निवेश किया. कुछ दिनों के अंदर ही निवेश की गयी राशि पर अच्छा मुनाफा दिखाया गया. जब वे निवेश की गयी पूरी राशि मुनाफा के साथ निकालने का प्रयास किया तब उन्हें समझ में आया कि वे साइबर अपराधियों के चंगुल में फंसे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >