रेलवे का बड़ा फैसला, 26 जनवरी तक नई दिल्ली रूट पर पार्सल की बुकिंग बंद

Indian Railways News: दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर रेलवे ने रोक लगा दी है. कब तक के लिए रोक लगाई गई है और क्यों रोक लगाई गई है, यहां जानें.

Indian Railways News|आसनसोल (पश्चिम बंगाल), राम कुमार : भारतीय रेलवे ने पार्सल की बुकिंग पर एक बड़ा फैसला किया है. नई दिल्ली जाने वाली किसी भी ट्रेन में पार्सल की बुकिंग पर रोक लगा दी गई है. इस फैसले के बाद से गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी तक दिल्ली जाने वाली किसी भी ट्रेन में पार्सल की बुकिंग नहीं हो रही है. गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने यह फैसला किया है.

26 जनवरी तक बंद रहेंगे पार्सल गोदाम

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी (सीपीआरओ) दीप्तिमय दत्त ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों पर सभी प्रकार के पार्सल का लेन-देन बंद रहेगा. पार्सल गोदाम बंद रहेंगे. प्लेटफॉर्म पर भी पार्सल नहीं उतरेंगे. उन्होंने कहा कि ट्रेन में यात्रा करने वाले पैसेंजर अपना सामान ले जा सकेंगे. इस पर कोई रोक नहीं है.

आसनसोल मंडल के सभी स्टेशनों पर पार्सलों की हो रही जांच

दीप्तिमय दत्त ने कहा कि आसनसोल रेल मंडल के जितने भी स्टेशन हैं, सभी स्टेशनों के पार्सल कार्यालयों में जांच चल रही है. दिल्ली से आने वाले ट्रेनों में पार्सल की बुकिंग के पहले जो सामान पार्सल में स्टेशन पर आ चुके हैं, उनकी सघन जांच की जा रही है. सीसीटीवी के जरिये उन सामानों की पूरी निगरानी की जा रही है. आसनसोल मंडल में पूरी सतर्कता बरती जा रही है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अलर्ट पर आसनसोल रेल मंडल के सुरक्षाकर्मी

सीपीआरओ ने कहा है कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे पुलिस बल (जीआरपी) के जवान डॉग स्क्वायड के साथ लगातार स्टेशनों की निगरानी कर रहे हैं. स्टेशनों पर अब तक जितने भी पार्सल आये हैं, सभी की डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है. संदेह होने पर पार्सल को खोलकर भी देखा जा रहा है. पूरे आसनसोल रेल मंडल को अलर्ट पर रखा गया है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में सरकारी नौकरी घोटाला! 2.07 लाख नौकरी हो गई खत्म, हेमंत सोरेन सरकार पर बाबूलाल मरांडी का गंभीर आरोप

24 जनवरी को यहां मिल रहा सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर, आपको आज कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

1409 वोटर ने किया मतदान, बैलेट में मिले 1509 मत, देर रात तक हंगामे के बाद एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव रद्द

रांची में आधार केंद्रों पर उमड़ रही भीड़, NEET और CUET स्टूडेंट्स को UIDAI ने दी ये सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >