ससुराल में वधू की मौत, परिजनों का हंगामा

गुरुवार को न्यू टाउनशिप (एनटीएस) थाना क्षेत्र के पारदही ग्राम में माया घोषित(28) नामक गृहवधू का झूलता शव मिलने से मायकेवालों का गुस्सा फूट पड़ा. इस दौरान लोगो ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर आरोप लगाते हुए जम कर हंगामा किया और मृतका के ससुराल में पहुंच कर तोड़फोड़ करने लगे. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शांत करने का प्रयास किया.

दुर्गापुर.

गुरुवार को न्यू टाउनशिप (एनटीएस) थाना क्षेत्र के पारदही ग्राम में माया घोषित(28) नामक गृहवधू का झूलता शव मिलने से मायकेवालों का गुस्सा फूट पड़ा. इस दौरान लोगो ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर आरोप लगाते हुए जम कर हंगामा किया और मृतका के ससुराल में पहुंच कर तोड़फोड़ करने लगे. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शांत करने का प्रयास किया. पुलिस के सामने शव को रख कर मायकेवाले प्रदर्शन करने लगे. जिससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया.

मामले को नियंत्रण करने हेतु कॉम्बैट फोर्स घटनास्थल पर पहुंची एवं आश्वासन देते हुए मृतिका के पति, सास एवं ससुर को हिरासत में ले लिया. स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्गापुर थाना क्षेत्र के कमलपुर ग्राम की निवासी माया घोष की शादी दो साल पहले परदही इलाके के सुशोभन माइती के साथ हुई थी. माया की मौसी का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल में पति व सास-ससुर माया को प्रताड़ित करते थे. बुधवार को पति ने माया की मौत की खबर मायकेवालों को दी थी. खबर मिलते ही मायकेवाले जब माया के ससुराल पहुंचे, तो उन्होंने माया का शव लटका देखा और कुपित हो गये. एवं ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाने लगे.

स्थिति को संभालने के लिए न्यू टाउनशिप पुलिस स्टेशन से बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची. उसके बाद मायके वाले पुलिस को घेरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. स्थिति को संभालने के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट का कंबोर्ट फोर्स को बुलाया गया . मृतक की बहन प्रतिमा घोष ने आरोप लगाया, सुशोभन माइती ने मेरे पिता को फोन किया और कहा कि माया के गले में रस्सी डाल कर आत्महत्या कर ली है. हमने आकर देखा कि पुलिस शव को उतार रही है. पति और उसके ससुराल वाले मेरी बहन को प्रताड़ित करते थे. उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह से ही उसे पीट रहे थे. फिर उन्होंने उसे मार डाला और फांसी पर लटका दिया है. प्रशासन को सुसराल पक्ष को कड़ी से कड़ी सजा देनी होगी. इस बारे में पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से पति एवं सास ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >