कांकसा बीडीओ कार्यालय के कर्मचारी को किया निलंबित

आरजी कर कांड को लेकर कोलकाता में नबान्न अभियान पर गये पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा बीडीओ कार्यालय के कर्मचारी शुभंकर बनर्जी को पुलिस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था.

पानागढ़.

आरजी कर कांड को लेकर कोलकाता में नबान्न अभियान पर गये पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा बीडीओ कार्यालय के कर्मचारी शुभंकर बनर्जी को पुलिस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था. वह तीन सितंबर को दोबारा काम पर शामिल कांकसा बीडीओ कार्यलय पहुंचे .इसके बाद उन्हें लगातार दो कारण बताओ नोटिस जारी किये गये. संग्रामी संयुक्त मंच के नेता शुभंकर बनर्जी को गुरुवार को निलंबन पत्र जारी कर दिया गया.

शुभंकर ने आरोप लगाया कि कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के पूर्व ही उन्हें विभाग से निलंबन पत्र दे दिया गया. उन्होंने कहा कि वह हैरान हैं कि कारण बताओ नोटिस का जवाब देने से पहले ही निलंबित कर दिया गया. उन्होंने कहा कि गुरुवार को काम पर आते ही उन्हें निलंबन पत्र मिल गया. पहला कारण बताओ पत्र तीन सितंबर को प्राप्त हुआ था, जिस दिन कांकसा बीडीओ कार्यालय में शामिल हुए थे. जवाब देने की आखिरी तारीख पांच सितंबर है. बुधवार को एक और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. उत्तर देने का अंतिम दिन अगला सोमवार था.

इस बीच गुरुवार को ड्यूटी ज्वाइन करते ही उन्हें निलंबन पत्र मिलने पर विवाद शुरू हो गया. जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक, जिस सरकारी नियम के तहत शुभंकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसके तहत उन्हें निलंबित कर दिया गया है. वह अगली सूचना तक काम पर उपस्थित नहीं हो सकते. इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. शुभंकर ने कहा कि वह अगले दिन से काम पर नहीं आयेंगे. लेकिन वह हैरान हैं. उन्हें समझ नहीं आ रहा कि पहले दिये गये कारण बताओ नोटिस का जवाब देना कानूनी है या जवाब नहीं देना. इस निलंबन को लेकर बीडीओ कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >