दुर्गापुर में घर-घर बैलट से वोटिंग शुरू, वृद्ध व दिव्यांग वोटर्स में उत्साह

राज्य में प्रथम चरण के चुनाव के तहत मंगलवार से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

दुर्गापुर.

राज्य में प्रथम चरण के चुनाव के तहत मंगलवार से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गयी है. निर्वाचन आयोग(ईसीआइ) के निर्देश पर बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के घर-घर जाकर वोट लिये जा रहे हैं. इसी क्रम में दुर्गापुर पूर्व और पश्चिम विधानसभा सीट में करीब 1208 मतदाताओं के लिए बैलेट पेपर से मतदान की व्यवस्था की गयी है.चुनाव अधिकारियों के अनुसार यह प्रक्रिया दो दिनों तक चलेगी. पहले दिन के मतदान प्रतिशत की जानकारी रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी. मतदान कर्मी टीम घर-घर पहुंचकर बैलेट पेपर के जरिए मतदान पूरा करा रही है, ताकि कोई भी मतदाता शारीरिक परेशानी के कारण मतदान से वंचित न रहे.

सुरक्षा के बीच हो रहा मतदान, वीडियोग्राफी भी

पूरी मतदान प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जा रही है. केंद्रीय बल के जवान तैनात हैं और पूरे मतदान की वीडियोग्राफी भी की जा रही है. आयोग की इस व्यवस्था से बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया. यह विशेष मतदान प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >