दुर्गापुर में हंगामा : पूर्व पार्षद के घर तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, छोड़े आंसू गैस

दुर्गापुर में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षद शशांक शेखर मंडल और उनके भाई को भाजपा समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों के साथ भाजपा समर्थकों ने उनके घर का घेराव कर तोड़फोड़ की. पुलिस ने पार्षद को हिरासत में लिया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा पुलिस पर फूटा.

दुर्गापुर से अविनाश यादव की रिपोर्ट

रविवार की रात पश्चिम बर्धमान के दुर्गापुर स्थित डीपीएल कालोनी इलाके में कुछ दिनों से फरार चल रहे तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षद शशांक शेखर मंडल एवं उनके भाई को भाजपा समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों के साथ भाजपा समर्थकों ने उनके घर का घेराव कर दिया. उत्तेजित भाजपा समर्थकों ने उनके घर में घुस कर फर्नीचर की तोड़फोड़ करने लगे. घटना को लेकर डीपीएल कॉलोनी इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

खबर मिलते ही कोकओवन थाने की भारी पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची एवं भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास में जुट गई. काफी देर के गहमा गहमी के बाद पुलिस ने पूर्व पार्षद को लोगो के चंगुल से छुड़ाते हुए हिरासत में लिया. इस दौरान पुलिस ने घटना स्थल से कई लोगों को हिरासत में लेते हुए मामला शांत कराया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा

घटना के बाद स्थानीय लोगों का पुलिस के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने पुलिस पर बेवजह लाठीचार्ज करने एवं आंसू गैस गोले छोड़ने का आरोप लगाया है. घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है. घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है. हालांकि पुलिस की ओर से लाठी चार्ज एवं आंसू गैस के आरोपों तथा तोड़फोड़ से संबंधित दावों की पुष्टि नहीं की है.

क्या है मामला

स्थानीय सूत्रों के अनुसार दुर्गापुर नगर निगम के 39 नंबर वार्ड के पूर्व तृणमूल पार्षद शशांक शेखर मंडल और उनके भाई पर स्थानीय लोगों के साथ कथित रंगदारी, दुर्व्यवहार और अत्याचार करने के आरोप लगाए गए थे. राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल पूर्व पार्षद इलाके से फरार हो गए थे. रविवार रात पूर्व पार्षद के घर लौटने की खबर मिलते ही स्थानीय लोग एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके घर को घेराव कर दिया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हिरासत में लिये गये पूर्व पार्षद

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलने पर कोक ओवन थाने की पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची. बताया गया कि काफी देर तक भीड़ के नहीं हटने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया. इस दौरान आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की भी बात सामने आई है. उसके बाद पुलिस ने पूर्व तृणमूल पार्षद शशांक शेखर मंडल को हिरासत में लेकर थाने ले गई. वहीं प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस के लाठीचार्ज में कई लोग घायल हुए हैं.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >