डीपीएल में कूलिंग टावर से गिरकर 2 ठेका श्रमिकों की मौत, एक गंभीर, 15 लाख रुपए और स्थायी नौकरी की मांग

Durgapur DPL Accident: दुर्गापुर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (DPL) में बुधवार सुबह कूलिंग टावर पर काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरकर 2 ठेका श्रमिकों की मौत हो गयी. एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल है. स्थानीय विधायक और भारतीय मजदूर संघ ने मृतकों के परिजनों को 15-15 लाख रुपए मुआवजा और स्थायी नौकरी देने की मांग की है.

दुर्गापुर से अविनाश यादव की रिपोर्ट

Durgapur Projects Limted Accident: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (DPL) परिसर में बुधवार सुबह काम के दौरान प्लांट के कूलिंग टावर से गिरकर 2 ठेका श्रमिकों (Contract Workers) की मौत हो गयी. एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल मजदूर को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. मृत श्रमिकों की पहचान उमेश साव (54) और सिंटू घोष (49) के रूप में की हुई है.

4 दिन से शटडाउन का चल रहा था काम

डीपीएल (DPL) में पिछले 4 दिनों से शटडाउन (Shutdown) का काम चल रहा था. इसी प्रक्रिया के तहत सुबह कूलिंग टावर के ऊपरी हिस्से में काम करने के लिए 3 श्रमिक सीढ़ी के सहारे चढ़े थे. काम करने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से तीनों मजदूर अत्यधिक ऊंचाई से नीचे गिर गये. 2 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. तीसरा मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

घटना की सूचना लगते ही कोक ओवन थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि कार्यस्थल पर अनिवार्य सुरक्षा मानकों (Safety Protocols) का पालन किया जा रहा था या नहीं.

ये भी पढ़ें: दुर्गापुर स्टील प्लांट के लैडल में गिरे मजदूर की जलकर मौत, परिसर में हड़कंप

विधायक और बीएमएस ने सुरक्षा में लापरवाही के लगाये आरोप

हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय भाजपा विधायक लखन चंद्र घोरुई और भारतीय मजदूर संघ (BMS) के जिला अध्यक्ष मृण्मय बनर्जी दल-बल के साथ डीपीएल पहुंचे. बीएमएस नेता मृण्मय बनर्जी ने प्रबंधन और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी ऊंचाई वाले कूलिंग टावर पर चढ़ने के लिए श्रमिकों को उपयुक्त और उच्च गुणवत्ता वाले सेफ्टी बेल्ट नहीं दिये गये थे. संतुलन बिगड़ने पर जैसे ही झटका लगा, बेल्ट टूट गयी और वे सीधे नीचे गिर पड़े. हादसे के वक्त प्लांट के मेडिकल सेंटर में कोई चिकित्सक भी नहीं था, जिसके चलते आपातकालीन स्थिति में डीपीएल अस्पताल से डॉक्टरों को बुलाना पड़ा.

ये भी पढ़ें: West Bengal News: दुर्गापुर स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से एक ठेका मजदूर की मौत, तीन की हालत गंभीर

विधायक और बीएमएस ने प्रबंधन को दिया अल्टीमेटम

विधायक और श्रमिक संगठन ने पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की मांग करते हुए प्रबंधन को अल्टीमेटम दिया है. दोनों ने कहा है कि दोषी ठेकेदार और प्रबंधन को प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 15-15 लाख रुपए का मुआवजा देना होगा. परिवार के एक सदस्य को 3 दिनों के भीतर स्थायी नौकरी भी देनी होगी.

ये भी पढ़ें: VIDEO: दुर्गापुर स्टील प्लांट में हादसा, 5 लोग बुरी तरह से झुलसे, 3 की हालत गंभीर

हादसे की जांच शुरू : पीआरओ

डीपीएल की जनसंपर्क विभाग के अधिकारी (PRO) स्वागता मित्रा ने बताया कि दुर्घटना में 2 ठेकाकर्मियों की मौत की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि यह हादसा किन कारणों से हुआ और इसमें कहां चूक हुई, इसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी गयी है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल : दुर्गापुर में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, दम घुटने से हुआ दर्दनाक हादसा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >