पिछले साल 72 हजार टैंकर पानी किया था सप्लाई, तैयार किया जा रहा इस वर्ष का आकलन

शिल्पांचल में पेयजल की कमी को पूरा करने में इसीएल प्रबंधन को निभानी होगी बड़ी जिम्मेदारी.

आसनसोल.

शिल्पांचल में पेयजल की कमी को पूरा करने में इसीएल प्रबंधन को निभानी होगी बड़ी जिम्मेदारी. आसनसोल सदर महकमा क्षेत्र में पिछले साल 72 हजार टैंकर पानी जरूरतमंद इलाकों में भेजा गया था. जिसमें पीएचइडी के साथ इसीएल ने भी अपने सीएसआर फंड से टैंकर मुहैया करवाया था. इसबार भी इसीएल की ओर से सीएसआर फंड से टैंकर मुहैया कराने को लेकर आसनसोल सदर महकमा शासक विश्वजीत भट्टाचार्य ने बुधवार अपने कार्यालय में बैठक की. जिसमें इसीएल सालानपुर, श्रीपुर सतग्राम, कुनुस्तोरिया और केंदा एरिया के महाप्रबंधक, सालानपुर, बाराबनी, रानीगंज और जामुड़िया प्रखंड के बीडीओ तथा पीएचइडी अधिकारी शामिल रहे.

गौरतलब है कि शिल्पांचल में पेयजल की समस्या पूरे वर्ष भर ही चलती रहती है, जिसे लेकर हर दिन ही कहीं न कहीं लोग प्रदर्शन करते नजर आते हैं. गर्मी के दिनों में यह समस्या चरम पर होती है. इस समस्या से निबटने की रणनीति के तहत आसनसोल सदर के महकमा शासक विश्वजीत भट्टाचार्य ने बुधवार को अपने कार्यालय में बैठक की. श्री भट्टाचार्य ने बताया कि पिछले साल 72 हजार टैंकर पानी जरूरतमंद इलाकों में सप्लाई किया गया था. इस साल कितने टैंकर किन इलाकों में भेजना पड़ सकता है, इसका आकलन करके एक सप्ताह के अंदर प्रस्ताव इसीएल को भेजना होगा. आकलन का काम सभी बीडीओ को दिया गया है. 10 अप्रैल से टैंकर में करने पानी देने का काम शुरू हो सकता है. जो तीन महीने तक जारी रहेगा. इसीएल और पीएचइडी दोनों ही टैंकर मुहैया कराती है. पानी पीएचइडी देता है. कुछ जगहों पर इसीएल भी अपने सोर्स से पानी मुहैया कराती है. इसे लेकर ही बैठक में रणनीति तैयार की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >