पीएनबी एससी-एसटी एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने चुनी कमेटी, दीनानाथ राम बने अध्यक्ष

पीएनबी एससी-एसटी एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन दुर्गापुर की आम सभा में नयी कमेटी चुनी गयी. दीनानाथ राम अध्यक्ष और सौमेन साहा सचिव बनाये गये.

पंजाब नेशनल बैंक एससी/एसटी एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन, दुर्गापुर सर्किल की आम सभा की बैठक शहर के स्टील टाउनशिप में स्थित राजेंद्र भवन में आयोजित हुई.इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई तथा आगामी गतिविधियों को लेकर रणनीति बनाई गई. इस दौरान संस्था के सेंट्रल ऑब्जर्वर संजय दास, वरिष्ठ नेता बिश्वनाथ राय, दीपक मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे. मुख्य अतिथियों और अन्य सदस्यों की मौजूदगी में मतदान से दुर्गापुर सर्किल की नई कमेटी चुनी गई. दीनानाथ राम को अध्यक्ष और सौमेन साहा सचिव चुने गये.

इस मौके पर सेंट्रल ऑब्ज़र्वर संजय दास ने संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए सभी से एकजुट रहकर संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर तथा संगठन हितार्थ काम करने का आह्वान किया.

अध्यक्ष दीनानाथ राम ने अपने संबोधन में कहा कि लीडरशिप डेडिकेशन, क्रेडिबिलिटी और मेंबर्स के भरोसे से मिलती है,सिर्फ पद पाने से नहीं. उन्होंने कहा कि लोकप्रियता का दावा नहीं किया जा सकता इसे बिना किसी स्वार्थ के सेवा से बनाया जाना चाहिए. जो लोग सिर्फ पद पर बने रहने में दिलचस्पी रखते हैं. सदस्य की भलाई के लिए काम किए बिना. वे लोगो के सहयोग और भरोसे की उम्मीद नहीं कर सकते. हम अपने समुदाय सदस्य यानी पीएनबी में अनुसूचित जातियों (एस सी) और अनुसूचित जनजातियों (एस टी) के कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए काम करेंगे.

वही सचिव सौमेन साहा ने कहा कि वेलफेयर संगठन अपने समुदाय के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है. उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन के साथ एकजुट रहने का आह्वान किया और संगठन में पूर्ण आस्था रखने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar srivastava

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >