आइक्यू सिटी अस्पताल में तोड़फोड़ 10 लोग गिरफ्तार, भेजे गये जेल

शहर के शोभापुर स्थित आइक्यू सिटी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हुई तोड़फोड़ व उत्पात के मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया.

दुर्गापुर.

शहर के शोभापुर स्थित आइक्यू सिटी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हुई तोड़फोड़ व उत्पात के मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया. सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मामले पर अगली सुनवाई 22 जून को होगी.

गिरफ्तार लोगों में अजय दास (44), दीपक यादव (23), सुभाष दास (32), रोहन दास (40), विकास दास (19), रोबिन दास (56), सुनील हाजरा (31), पिंटू दास (35), पुष्पा दास (28) और उर्मिला रुइदास (60) शामिल हैं. इनके खिलाफ दुर्गापुर थाना केस नंबर 316/2026 के तहत धारा 189(2), 190, 191(3), 329(4), 126(2), 324(5), 115(2), 117(2), 109 और 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है.

रोगी की मौत के बाद फूटा गुस्सा

मिली जानकारी के अनुसार, अमरावती के वैम्बे कॉलोनी निवासी संजीव दास (51) करीब 15 दिन पहले एक दुर्घटना में घायल हो गये थे. उन्हें इलाज के लिए आइक्यू सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजनों का आरोप है कि मरीज को डिस्चार्ज या अन्य अस्पताल में रेफर करने के लिए कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला. रविवार को संजीव दास की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गये और अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस दौरान अस्पताल के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा.

भारी पुलिस व केंद्रीय बल ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और केंद्रीय बल के जवान अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर भीड़ को हटाया. बाद में अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर 10 लोगों को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >