बेलियाटोर के अश्विनी राज कम्युनिटी हॉल में गुरुवार सुबह माकपा की कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुई. बैठक में पार्टी के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने तृणमूल कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला.
तृणमूल-भाजपा के बीच ‘सेटिंग’ का आरोप
मोहम्मद सलीम ने कहा कि तृणमूल और भाजपा दोनों ही माकपा से डरती हैं. इसी कारण भाजपा मंदिरों को मुद्दा बनाकर लोगों को गुमराह कर रही है, जबकि तृणमूल मंदिरों को मस्जिद बनाकर हिंदू-मुस्लिम समुदायों के करीब जाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों के बीच समझौता अब साफ नजर आ रहा है. उन्होंने कहा कि 2011 में तृणमूल गरीब खेत मजदूरों, मध्यम वर्ग और बेरोजगार युवाओं को रोजगार और उद्योग का सपना दिखाकर सत्ता में आयी थी, लेकिन अब यह सब दिखावा साबित हो गया है. उनके अनुसार राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था भी प्रभावित हुई है.
वाममोर्चा उम्मीदवार को जिताने का आह्वान
मोहम्मद सलीम ने कहा कि वाममोर्चा ने बरजोरा क्षेत्र में औद्योगिक तालुक बनाये थे और दो खदानों के लिए जमीन का अधिग्रहण किया था. उनका आरोप है कि अब वहां बड़े पैमाने पर अवैध कोयला तस्करी हो रही है. उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में वाममोर्चा उम्मीदवार को जिताने की अपील की. बैठक में पोलित ब्यूरो सदस्य रामचंद्र डोम, बांकुड़ा जिला सचिव देवलीना हेम्ब्रम, राज्य कमेटी सदस्य अजीत पति ने भी भाजपा और तृणमूल की आलोचना की. बैठक की अध्यक्षता जदुनाथ रॉय ने की. मौके पर श्रमिक नेता महादेव सिंह, सुजय चौधरी, पूर्व विधायक सुजीत चक्रवर्ती, गौतम चटर्जी, खेतिहर मजदूर नेता सागर बाद्यकर, महिला नेता सुदीपा बनर्जी और रामप्रसाद चक्रवर्ती समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.