Table of Contents
West Bengal Politics| आसनसोल, राम कुमार : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले वोटिंग लिस्ट स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के मुद्दे पर अब तक विवाद चल रहा था, अब इसने हिंसक रूप लेना शुरू कर दिया है. खासकर आसनसोल में. पिछले दिनों फॉर्म-7 को फाड़े और जलाये जाने के बाद अब तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के समर्थकों के बीच मारपीट की खबर सामने आयी है.
आसनसोल ओल्ड स्टेशन हाई स्कूल में हुई मारपीट
आसनसोल ओल्ड स्टेशन हाई स्कूल में बृहस्पतिवार को एसआईआर प्रक्रिया के दौरान तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गयी. अफरा-तफरी मच गयी. कई लोगों के घायल होने की सूचना है. हालांकि, कितने लोग घायल हुए हैं, इसका सही आंकड़ा अब तक नहीं बताया गया है.
अचानक भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी समर्थकों पर हमले का आरोप
तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि स्कूल में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही थी. माहौल पूरी तरह से शांत था. अचानक कुछ भाजपा कार्यकर्ता वहां आये और टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया. इसमें कई लोग घायल हो गये.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बीजेपी ने कहा- टीएमसी के आरोप गलत
भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के इन आरोपों से इनकार किया है. कहा कि टीएमसी के लोग बीजेपी पर गलत आरोप लगा रहे हैं. टीएमसी समर्थकों ने ही एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बीजेपी के लोगों पर हमला किया.
टीएमसी समर्थकों ने रोड जाम करके विरोध जताया
आसनसोल साऊथ पुलिस फाड़ी के भांगापाचील इलाके के आसनसोल ओल्ड स्टेशन हाई स्कूल में हुई कथित मारपीट के बाद तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करके जमकर प्रदर्शन किया. पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर सड़क को खाली करवाया. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें
ममता बनर्जी का दावा- बंगाल में एसआईआर ने ले ली 84 जानें, 54 लाख वोटर को नहीं मिला पक्ष रखने का मौका
नेताजी के वंशज चंद्र कुमार बोस को SIR हियरिंग का नोटिस, TMC ने कहा- BJP की बदले की कार्रवाई?
ममता बनर्जी के मंत्री तजमुल हुसैन को चुनाव आयोग का नोटिस, एसआईआर सुनवाई के लिए 29 को बुलाया
