Bengal Crime News : कांकसा में नलों से निकल रहा है जहरीला पानी, लोगों में दहशत

Bengal Crime News : पुलिस अधिकारियों की मानें तो लोगों ने नलों से निकलते विषाक्त पानी को देख प्राथमिक अनुमान लगाया है की धान के कीड़ों को मारने वाली जहरीली दवाएं किसी ने नलों में मिला दिया है.

पानागढ़, मुकेश तिवारी : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के गोपालपुर गांव में मौजूद आंगनबाड़ी केंद्र के ट्यूबवेल (नल) समेत तीन नलों से विषाक्त जल निकलने की घटना के प्रकाश में आने के बाद समूचे इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने ट्यूबवेल से दुर्गंधयुक्त झाग रूपी विषाक्त जल निकलते देखा. इसके बाद तत्काल उक्त नलों से पानी वर्जित कर दिया गया. ग्रामीणों ने मामले की जानकारी प्रशासन और पुलिस को दी. 

प्रशासन ने नलों को किया सील

मौके पर पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंच कर उक्त तीनों नल के पानी को संग्रहित कर जांच के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों की मानें तो लोगों ने नलों से निकलते विषाक्त पानी को देख प्राथमिक अनुमान लगाया है की धान के कीड़ों को मारने वाली जहरीली दवाएं किसी ने नलों में मिला दिया है. जिसके कारण ही यह नल का पानी विषाक्त हो गया है. सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच तीन नलों को सील कर दिया है. ऐसा किसने किया इसकी जांच शुरू कर दी गई है.

Kolkata Doctor Murder : कोलकाता डाॅक्टर हत्याकांड मामले में भाजपा का ममता बनर्जी पर आया बड़ा बयान

लोगों में दहशत

इलाके में इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है. ग्रामीण चिंतित हैं की किसने इस तरह का कार्य किया है यदि आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे इस विषाक्त पानी को पीते तो क्या कुछ हो सकता था. मामले को लेकर पुलिस ने कहा की वे लोग इसे लेकर जांच शुरू कर दिए है. आरोपियों को नहीं बख्शा जाएगा.

Kolkata Doctor Murder : संदीप घोष से 9वें दिन भी CBI की पूछताछ जारी, पॉलीग्राफी टेस्ट की प्रक्रिया भी हुई शुरु

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >