एचएफसीएल टाउनशिप में दो छात्राओं के अपहरण की कोशिश

पुलिस को बताया गया कि दोनों छात्राएं विधाननगर गर्ल्स हाइ स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती हैं.

पानागढ़. पश्चिम बर्दवान के कांकसा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की रहनेवाली दो छात्राओं को अगवा करने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत पीड़ित छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर दुर्गापुर विधाननगर चौकी की पुलिस पड़ताल में जुट गयी है. पुलिस को बताया गया कि दोनों छात्राएं विधाननगर गर्ल्स हाइ स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती हैं. गत सोमवार को स्कूल से छुट्टी के बाद दोनों छात्राएं दोपहर में साइकिल से अपने घर लौट रही थीं. तभी एचएफसीएल टाउनशिप में एक मंदिर के पास उनके सामने नीले रंग की चौपहिया कार आकर थमी और आरोप के अनुसार कार से दो बदमाशों ने निकल कर एक छात्रा को जबरन खींच कर कार में बैठाने का प्रयास किया. लेकिन छात्राएं शोर मचाने लगीं और मामला बढ़ता देख कर बदमाश अपनी कार से चंपत हो गये. बाद में घटना का पता चलने पर छात्राओं के साथ परिजनों ने विधाननगर पुलिस चौकी में जाकर इस बाबत शिकायत की. मामले की जांच में पुलिस लग गयी है. घटना के बाद से इलाके के लोगों में रोष है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >