विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बाहरी लोगों की आवाजाही पर पुलिस की पैनी नजर है. इसी क्रम में अंडाल थाने की उखड़ा चौकी पुलिस ने उखड़ा के चंचनी इलाके में नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार से दो लाख 73 हजार रुपये नगद जब्त किये. बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे चेकपोस्ट पर संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गयी, जिसमें बड़ी रकम बरामद हुई. निर्वाचन आयोग के नियमानुसार आदर्श आचार संहिता लागू होने पर 50 हजार रुपये से अधिक नकद ले जाने पर वैध कारण या दस्तावेज जरूरी होता है. पुलिस के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति प्रबीर चक्रवर्ती है, जो दुर्गापुर फरीदपुर के पटशौरा गांव का निवासी और पेशे से डाकघर एजेंट है. उसने दावा किया कि रकम ग्राहकों की जमा राशि है, पर मौके पर संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिखा सका. पुलिस ने रकम जब्त कर ली है. अधिकारियों ने बताया कि वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने पर आवेदन देकर राशि वापस ली जा सकती है, अन्यथा इसे राजकोष में जमा किया जायेगा. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.