वेतन बढ़ाने की मांग पर निगम के सफाईकर्मियों का प्रदर्शन

सिटी सेंटर स्थित दुर्गापुर नगर निगम कार्यालय के सामने सोमवार को इंटक से संबद्ध डीएमसी कैजुअल सफाईकर्मी यूनियन की ओर से वेतन बढ़ोतरी समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया.

दुर्गापुर.

सिटी सेंटर स्थित दुर्गापुर नगर निगम कार्यालय के सामने सोमवार को इंटक से संबद्ध डीएमसी कैजुअल सफाईकर्मी यूनियन की ओर से वेतन बढ़ोतरी समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान नगर निगम के 43 वार्डों में कार्यरत करीब 2400 सफाईकर्मियों ने हिस्सा लिया.

गांधी मोड़ से निकली विरोध रैली

प्रदर्शन से पहले सफाईकर्मियों ने गांधी मोड़ से प्रतिवाद रैली निकाली, जो विभिन्न इलाकों से होते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंची. रैली का नेतृत्व यूनियन के महासचिव सुभाष साहा ने किया. रैली में बड़ी संख्या में सफाईकर्मियों ने भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की.

वेतन व सुविधाएं बढ़ाने की मांग

प्रदर्शन के बाद यूनियन की ओर से निगम प्रशासक को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. सुभाष साहा ने कहा कि निगम प्रशासन अस्थायी तौर पर कार्यरत सफाईकर्मियों के अधिकारों की अनदेखी कर रहा है. उन्होंने कहा कि अन्य नगर निगमों की तुलना में दुर्गापुर के सफाईकर्मियों का वेतन कम है और उन्हें कई सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है. कम वेतन के कारण कर्मियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. यूनियन ने निगम प्रशासन से वेतन बढ़ोतरी और अन्य सुविधाएं बहाल करने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जायेगा. प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष तरुण रॉय, रॉबिन चटर्जी, जमालुद्दीन मियां, स्वपन कुंडू, कनाई बसाक, विश्वनाथ अंकुरिया, समीर दत्ता, तपन रुइदास, उज्ज्वल रुइदास, परिमल रुइदास और देवजानी दास समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >