जिला के 1,37,539 एडजुडिकेशन वाले वोटरों का नाम अंतिम मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है. सोमवार को जिला प्रशासन ने 15 मार्च 2026 तक के आधार पर मतदाताओं का नया आंकड़ा जारी किया. जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 18,88,698 हो गयी है. 28 फरवरी 2026 को जारी अंतिम मतदाता सूची में यह संख्या 20,18,521 थी. जिसमें 1,37,539 मतदाताओं का नाम भी शामिल था. उनके नाम के साथ एडजुडिकेशन का टैग लगा दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एडजुडिकेशन वाले मतदाताओं के कागजातों की जांच न्यायाधीश कर रहे हैं. उनके रिपोर्ट के आधार पर ही एडजुडिकेशन मतदाताओं का नाम सूची में जुड़ेगा या कटेगा. अबतक जिला में कुल 45 हजार एडजुडिकेशन मतदाताओं के कागजातों की जांच पूरी हो चुकी है. जिसमें करीब 55 फीसदी रिजेक्ट हुआ है और 45 फीसदी एक्सेप्ट हुआ है. इन नामों की सप्लीमेंट्री सूची प्रकाशित होगी. एक्सेप्ट वाले नामों को मतदाता सूची में जोड़ लिया जाएगा, रिजेक्ट वाले अपनी नाम चढ़ाने के लिए फिर से फॉर्म छह में आवेदन कर सकते हैं.
15 दिनों में जुड़े 7738 वोटर व कटे 456 नाम
15 मार्च को जारी आंकड़े के अनुसार पांडवेश्वर विधानसभा में 193 नये मतदाताओं का नाम, दुर्गापुर पूर्व में 297, दुर्गापुर पश्चिम में 652, रानीगंज में 966, जामुड़िया में 1559, आसनसोल उत्तर में 4013, आसनसोल दक्षिण में 58 नये मतदाताओं का नाम जुड़ा है. सिर्फ आसनसोल दक्षिण में 456 मतदाताओं का नाम कटा है. बाराबनी में न कोई जुड़ा है और न कोई कटा है.
जिला में 37 वोटर है 100 की उम्र पार के
जिला में कुल 37 वोटर ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 के पार है. 85 वर्ष उम्र पार वाले मतदाताओं की संख्या 7060 है और 18-19 वर्ष के कुल मतदाता 19,421 हैं. जिला में कुल मतदाता 18,88,698 में से 9,65,361 पुरुष और 9,23,36 महिला वोटर तथा 21 थर्ड जेंडर हैं. कुल बूथों की संख्या 2588 है, जिसमें 2504 मुख्य मतदान केंद्र और 84 अक्जिलियरी बूथ शामिल है.
जिला में 4,38,414 वोटरों के नाम कटे
नवंबर 2025 में जारी मतदाता सूची में जिला में कुल मतदाताओं की संख्या 23,27,112 थी. 16 दिसंबर को ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन में मतदाताओं की संख्या घटकर 20,20,606 हो गयी. कुल 3,06,506 वोटरों का नाम कट गया. इसमें मृत, दो जगह नाम वाले, यहां से चले गये आदि वोटर शामिल थे. 28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी हुआ, जिसमें 14,079 मतदाताओं का नाम कटा और कुछ नये वोटरों का नाम जुड़कर कुल मतदाताओं की संख्या 20,18,521 हुई. इसमें 1,37,539 मतदाताओं के आगे एडजुडिकेशन लगा दिया गया. 15 मार्च को को जारी आंकड़े के हिसाब से जिला में मतदाताओं की संख्या 18,88,698 हो गयी. यानी कुल 4,38,414 का नाम सूची से हटा है.“सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार व उच्च नयायालय की निगरानी में सप्लीमेंट्री लिस्ट निकलेगा, उसमें जिसका नाम होगा, वह नाम मतदाता सूची के साथ जुड़ जायेगा. इसके अलावा भी फॉर्म छह के तहत जो आवेदन होगा, चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के आधार पर उस नाम को भी जोड़ा जाएगा. पश्चिम बर्दवान जिला के सभी नौ विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को चुनाव होगा. जिसे लेकर 30 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा. नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि छह अप्रैल है और नामांकन वापस लेने किया अंतिम तिथि नौ अप्रैल है”
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.