सुसुनिया पहाड़ में पर्वतारोहण शिविर का आयोजन

बांकुड़ा : बांकुड़ा जिले की एकमात्र पर्वतारोहण संस्था बांकुड़ा एक्सप्लोरेशन नेचर एकेडमी द्वारा प्रत्येक वर्ष जिले की छात्र-छात्राओं से लेकर युवाओं में पर्वतारोहण के प्रति उत्साह जगाने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया जाता है. पिछले 22 वर्ष से इसका आयोजन हो रहा है. इस बार भी एकेडमी द्वारा बांकुड़ा जिले के छातना थाना […]

बांकुड़ा : बांकुड़ा जिले की एकमात्र पर्वतारोहण संस्था बांकुड़ा एक्सप्लोरेशन नेचर एकेडमी द्वारा प्रत्येक वर्ष जिले की छात्र-छात्राओं से लेकर युवाओं में पर्वतारोहण के प्रति उत्साह जगाने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया जाता है. पिछले 22 वर्ष से इसका आयोजन हो रहा है. इस बार भी एकेडमी द्वारा बांकुड़ा जिले के छातना थाना अंतर्गत सुसुनिया पहाड़ में चार दिवसीय पर्वतारोहण शिविर लगाया गया है.

शिविर का उद्घाटन बांकुड़ा के सांसद डॉ. सुभाष सरकार ने किया. इस मौके विशिष्ट लोगों में एकेडमी के पूर्व अध्यक्ष गौतम दे, सचिव गौतम मुख़र्जी समेत अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे. संस्था के तरफ से बताया गया कि शिविर में 83 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं. जहा पर्वतारोहण के साथ साथ नेचर स्टडी भी कराया जायेगा. शिविर सात जनवरी तक चलेगा.

अंतिम दिन सदस्यों के मध्य सुसुनिया पहाड़ में क्लीन एंड ग्रीन के मध्य सफाई अभियान चलाया जाएगा. मौके पर सांसद डॉ. सुभाष सरकार ने एकेडमी के पर्वतारोहण शिविर की प्रशंसा करते हुए इसे एक अच्छा प्रयास बताया. यह जिले के लिए गर्व की बात है. उल्लेखनीय की एकेडमी के सदस्यों ने विभिन्न एक्सपीडिशन में सफलता अर्जित की है. जिनमें से बांकुड़ा के वाशिंदा एवं एकेडमी के सदस्य रहे स्वर्गीय सुभाष पाल शामिल हैं, जिन्होंने एवरेस्ट की चोटी फतह की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >