पिकनिक स्थलों पर प्रशासन जारी करेगा कड़े नियम

नियम का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ होगी कार्रवाई दुर्गापुर : दुर्गापुर के सिटी सेंटर महकमा शासक कार्यालय में मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में वर्ष के अंतिम माह में होने वाले पिकनिक के आयोजनों को लेकर होनेवाले प्रदूषण के रोकथाम के लिए बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता महकमा शासक अनिर्बान कोले […]

नियम का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

दुर्गापुर : दुर्गापुर के सिटी सेंटर महकमा शासक कार्यालय में मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में वर्ष के अंतिम माह में होने वाले पिकनिक के आयोजनों को लेकर होनेवाले प्रदूषण के रोकथाम के लिए बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता महकमा शासक अनिर्बान कोले ने की.
बैठक में शहर एवं आसपास के अंचलों को क्लीन तथा ग्रीन बनाने के लिए चर्चा की गयी. मौके पर विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी व एनजीओ के प्रतिनिधि मौजूद थे. इस संदर्भ में अनुमंडलाधिकारी अनिर्बान कोले ने बताया कि नववर्ष के उपलक्ष्य पर विभिन्न पिकनिक स्थलों पर पिकनिक का आयोजन किया जाता है.
पिकनिक का आयोजन करनेवाले लोगों को प्रदूषण रोकने के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है. दुर्गापुर बैरेज इलाके में लोग बढ़-चढ़ कर पिकनिक आयोजन करते हैं. वहीं प्रदूषण को रोकने के लिए डीएमसी, पुलिस, प्रदूषण, डीवीसी, वन विभाग व एनजीओ के प्रतिनिधियों को सहयोग करने की आवश्यकता है.
इसके मद्देनजर पिकनिक का आयोजन करनेवाले लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना होगा. उन्हें प्लास्टिक की जगह साल पत्ता या केला का पत्ता इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा पिकनिक के दौरान ध्वनि प्रदूषण पर भी विशेष नजर रखी जायेगी. तेज आवाज में डीजे या बाजा बजानेवालों पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >