बांकुड़ा : सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से पिछड़े दो आदिवासी छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए जिला प्रशासन की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की गयी. बुधवार को बांकुड़ा के जिलाधिकारी डॉ उमाशंकर एस एवं जिला परिषद के सभाधिपति मृत्युंजय मुर्मु की उपास्थिति में डीएम कार्यालय में छात्रों के अभिभावकों को सहायता राशि प्रदान की गयी.
सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत मेधावी छात्रों को अनुदान
बांकुड़ा : सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से पिछड़े दो आदिवासी छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए जिला प्रशासन की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की गयी. बुधवार को बांकुड़ा के जिलाधिकारी डॉ उमाशंकर एस एवं जिला परिषद के सभाधिपति मृत्युंजय मुर्मु की उपास्थिति में डीएम कार्यालय में छात्रों के अभिभावकों को […]

जिला प्रशासन की ओर से दपुर थाना इलाके के भामरापाड़ा वाशिंदा जियार टुडु व कोतुलपुर थाना इलाके के सायन पान नामक मेडिकल छात्रों के अभिभावको के हाथों 20-20 हजार रुपये प्रदान किये गये. इस मौके पर सभाधिपति मृत्युंजय मुर्मु ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को प्रशासन की तरफ से सहायता राशि उपलब्ध करायी जाती है.
वही जिलाधिकारी डॉ उमाशंकर एस का कहना कि बुधवार को दो छात्रों को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत सहायता राशि प्रदान की गयी, जिससे उनकी पढ़ाई में कोई बाधा ना आये. वहीं, अभिभावकों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक अवस्था बाधा थी जो कुछ हद तक दूर हो गयी.