बारिश थमी, मौसम खुला, खिले सबके चेहरे

दुर्गापुर : पिछले कई दिनो से लगातार हो रही बारिश मंगलवार को थम गई. शहर के लोगो ने राहत की सांस ली. दिन भर मौसम सुहाना रहा. बीच-बीच में आकाश मे काले मेघ घुमड़ते रहे. ज्ञात हो कि पिछले तीन चार दिन से हो रही बारिश ने लोगो का जीना मुहाल कर दिया था. कभी […]

दुर्गापुर : पिछले कई दिनो से लगातार हो रही बारिश मंगलवार को थम गई. शहर के लोगो ने राहत की सांस ली. दिन भर मौसम सुहाना रहा. बीच-बीच में आकाश मे काले मेघ घुमड़ते रहे. ज्ञात हो कि पिछले तीन चार दिन से हो रही बारिश ने लोगो का जीना मुहाल कर दिया था. कभी भारी बारिश तो कभी हल्की बारिश. इससे हर कोई परेशान था.

सबसे ज्यादा पूजा बाजार परेशान रहा. बारिश के कारण पूजा में खरीदारी करने वालों की भीड़ बाजार से गायब थी. लोगों को भी बारिश थमने का इंतजार था, ताकि पूजा की जमकर खरीदारी कर सके. पूजा कमेटियां भी चिंतित थी. मौसम में बदलाव देखते ही सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे. पूजा पंडालो के अतिम दौर की सजावट का काम पूरे ज़ोर शोर से हुआ. बाजारो में भी जबरदस्त खरीदारी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >