आसनसोल:कोयला उद्योग में आंदोलन का निर्णय पांच को

इसीएल में निर्णय को केंद्र कर जैक सम्मेलन आयोजित करेगा 13 को कोयला में सौ फीसदी एफडीआइ के निर्णय के विरोध में आंदोलन की घोषणा आसनसोल : केंद्र सरकार द्वारा कोयला उद्योग में शत प्रतिशत एफडीआई लागू करने सहित कोयला खदानों का निजीकरण करने के निर्णय का विरोध तथा श्रमिकों को एकजुट कर आंदोलन के […]

इसीएल में निर्णय को केंद्र कर जैक सम्मेलन आयोजित करेगा 13 को

कोयला में सौ फीसदी एफडीआइ के निर्णय के विरोध में आंदोलन की घोषणा

आसनसोल : केंद्र सरकार द्वारा कोयला उद्योग में शत प्रतिशत एफडीआई लागू करने सहित कोयला खदानों का निजीकरण करने के निर्णय का विरोध तथा श्रमिकों को एकजुट कर आंदोलन के लिए तैयार करने के मुद्दे को लेकर इसीएल में जॉइंट एक्शन कमेटी के नेताओं की बैठक मंगलवार को आसनसोल चेलीडांगा में स्थित कोलियरी मजदूर शाखा (एटक) मुख्यालय में हुई. संयोजक सह पूर्व सांसद आरसी सिंह, इंटक नेता चंडी बनर्जी, आरपी शर्मा, सीटू नेता एसके श्रीवास्तव, विवेक चौधरी तथा बीएमएस के धनंजय पांडे उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता एचएमएस नेता शिवकांत पांडे ने की.

पूर्व सांसद श्री सिंह ने कहा कि पांच सितंबर को उक्त मुद्दे को लेकर सर्वभारतीय स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने को लेकर कोल इंडिया के श्रमिक संगठनों की बैठक है. इस बैठक में जो भी निर्णय होगा उसे इसीएल में लागू करने के लिए जैक 13 सितंबर को आसनसोल में सम्मेलन आयोजित करेगा. बैठक में इस सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने श्रमिक विरोधी नीतियों को लागू कर श्रमिक सुरक्षा को समाप्त करने की राह पर आगे बढ़ रही है.

कोयला उद्योग में शत प्रतिशत एफडीआई लागू करने के साथ निजी हाथों में सौपने के तहत कार्य कर रही है. पूरे देशभर के श्रमिक सरकार के इस श्रमिक विरोधी नीति के विरोध एकजुट होकर आंदोलन करने को तैयार हो गए हैं. देश मे आपातकाल की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में दिया जा रहा है या बन्द किया जा रहा है.

श्रमिकों की नौकरी की कोई गारंटी समाप्त हो जा रही है. श्रमिक और उनके परिजनों की भविष्य सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीति का खुलकर आंदोलन करना होगा. इसी आंदोलन की रूपरेखा को लेकर पांच सितंबर को रांची में बैठक होगी. जिसमें हड़ताल करने का निर्णय लिया जा सकता है. बैठक में जो भी निर्णय होगा उसे इसीएल में पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >