संकल्प. स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में देश की मजबूती का लिया संकल्प
हिंदी भवन में आयोजित समारोह में मौजूद रहे कारगिल के हीरो कर्नल दीप्तांशू
मंत्री मलय, मेयर सह जिलाध्यक्ष जितेंद्र, चेयरमैन दासू ने किये कई आयोजन
आसनसोल : तृणमूल सुप्रिमो ममता बनर्जी के निर्देशानुसार मेयर सह जिला तृणमूल अध्यक्ष मेयर जितेंद्र तिवारी, राज्य के श्रम व विधि मंत्री मलय घटक ने 14 अगस्त की मध्य रात्रि को उषाग्राम स्थित हिंदी भवन परिसर के अग्निकन्या मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी. कर्नल दिप्तांशू, पश्चिम बर्दवान स्टूडेंटस लाइब्रेरी कोऑर्डिनेशन कमेटी के महासचिव गौरव गुप्ता, आदर्श शर्मा आदि उपस्थित थे. मंत्री श्री घटक ने कहा कि काफी बलिदान के बाद देश को आजादी मिली. आजादी के चार वर्षों बाद भारत का संविधान लिखा गया. परंतु वर्तमान की केंद्र सरकार देश के नागरिकों के संवेधानिक अधिकारों का हनन कर रही है.
उन्होंने इसके खिलाफ तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी. मेयर श्री तिवारी ने कहा कि शहीदों के प्राणों के मूल्य पर मिली आजादी के मूल्य को देशवासियों को समझना और सम्मान देना चाहिए. उन्होंने कारगिल युद्ध के वीर नायक कर्णल दिप्तांशू के देश प्रेम एवं आदर्शों को शहरवासियों को आत्मसात करने का आग्रह करते हुए देश सेवा को सर्वोपरि बताया.उपमेयर तबस्सुम आरा, कारगिल युद्ध के नायक कर्नल दिप्तांशू चौधरी, गौरव गुप्ता, आदर्श शर्मा, कृष्णेंदू पाल आदि उपस्थित थे. मेयर सह जिला तृणमूल अध्यक्ष श्री तिवारी ने नगर निगम मुख्यालय परिसर में ध्वज फहराया. पार्षद उमा सर्राफ, पार्षद दीपक साव, निगम सलाहकार रवि उल इसलाम एवं विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे.
जिला तृणमूल कार्यालय के निकट राज्य के श्रम व विधि मंत्री मलय घटक, जिला चेयरमैन वी शिवदासन उर्फ दासू ने ध्वज फहराया. स्टूडेंटसों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, संगीत प्रस्तुत किये.
जिला परिषद अध्यक्ष सुभद्रा बाउरी, प्रबोध राय, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष आकाश बनर्जी, पार्षद वशीमुल हक, बिश्वरूप गांगुली आदि उपस्थित थे. राज्य के श्रम व विधि मंत्री श्री घटक ने बीएनआर स्थित जिला तृणमूल भवन में ध्वज फहराया. सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बाउल संगीत पेश किये गये. जिला तृणमूल महासचिव सह मेयर परिषद सदस्य (क्रीड़ा व संस्कृति) अभिजीत घटक, जिला महिला तृणमूल अध्यक्ष अल्पना बनर्जी, गौतम बनर्जी आदि उपस्थित थे.
बोरो चेयरमैन गुलाम सरवर एवं पार्षद नसीम अंसारी ने रेलपार सफी मोड स्थित बोरो कार्यालय, आरसीएच केंद्र, गुल्जार मोहल्ला, इकबाल सेतू, ओके रोड स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में ध्वज फहराया.
तृणमल आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक अध्यक्ष उत्पल सिन्हा एवं पार्षद नसीम अंसारी ने रेलपार शीतला स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया. कार्तिक दास, पवन कुमार साव, बिलाल खान आदि उपस्थित थे. बीबी कॉलेज परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह मना. विभिन्न विभागों के अध्यापक, टीएमसीपी यूनियन के अभिनव बनर्जी, शिलादित्य राय, पवित्र गोपाल घोष, चंदन यादव आदि उपस्थित थे.
बुधा स्थित दयानंद विधालय परिसर में राज्य के श्रम व विधि मंत्री मलय घटक ने झंड़ा फहराया. जगदीश प्रसाद केडिया, उद्योगपति विजय शर्मा, मृत्युंजय कुमार सिंह, विभागिय शिक्षक एवं स्टॉफ उपस्थित थे. जिला तृणमूल महासचिव सह मेयर परिषद सदस्य (क्रीड़ा व संस्कृति) श्री घटक ने अपकार गार्डेन स्थित राज्य के श्रम व विधि मंत्री मलय घटक के आवासिय परिसर के निकट राष्ट्रीय ध्वज फहराया. तृणमूल आसनसोल नार्थ ब्लॉक वन के ध्यक्ष गुरूदास चटर्जी, शंतू आदि उपस्थित थे.
काजी नजरूल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर सह अतिरिक्त रजिस्ट्रार शांतनू घोष, उप रजिस्ट्रार डॉ चैताली दत्ता, विभिन्न विभागों के अध्यापक एवं विभागिय अधिकारी उपस्थित थे. सेनरेले स्थित तृणमूल यूथ आसनसोल नार्थ ब्लॉक टू के कार्यालय परिसर में झंडा फहराया गया. अध्यक्ष पवन कुमार साव, सुकुमार बाउरी, प्रशांत बागची आदि मौजूद थे.
केएसटीपी स्थित इंडिया इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस मना. अध्यक्ष एनके शर्मा, निदेशक एके शर्मा ने तिरंगा फहराया. छात्र छात्राओंने सांस्कृतिक समारोह नृत्य संगीत, शहिदों को नमन पर नाटक प्रस्तुत किया. राधा शर्मा, पार्षद नूर रफत परवीन, प्रधानाचार्य शर्मिष्ठा चंदा आदि उपस्थित थी. केएसटीपी स्थित डीएवी मॉडल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों ने सांस्कृतिक समारोह प्रस्तुत किये. स्वदेश विकास केंद्र सेवा समिति केंद्र सदस्यों ने मनभावन नृत्य, संगीत प्रस्तुत किये.
