कमेटी की बैठक में स्कूल विकास में सहयोग का दावा
प्रभार ग्रहण करने के बाद प्रधानाध्यापक पीके सिंह संग बैठक
अंडाल : खांद्रा ग्राम पंचायत अंतर्गत उखड़ा स्टेशन रोड पर स्थित उखड़ा आदर्श हिंदी हाई स्कूल प्रबंधन कमेटी के नये अध्यक्ष का दायित्व सुलतान सलाउद्दीन खान ने शनिवार को संभाला. प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया. तृणमूल के प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, खांद्रा ग्राम पंचायत के प्रधान एवं स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य श्यामल अधिकारी, उखड़ा ग्राम पंचायत के उपप्रधान एवं उखड़ा कैब इंस्टिट्यूशन हाई स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष राजू मुखर्जी उखड़ा बालिका विद्यालय स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सोरेन सहगल, अंडाल हिंदी हिंदू हाई स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एवं अंडाल प्रखंड तृणमूल के कार्यकारी अध्यक्ष शशि चौबे, उखड़ा आदर्श हिंदी हाई स्कूल प्रबंधन कमेटी के पीआईई दीपक शर्मा, उखड़ा ग्राम पंचायत के शफीक नगर के पंचायत सदस्य जाकिर हुसैन एवं स्कूल के शिक्षक आदि उपस्थित थे.
प्रधानाध्यापक श्री सिंह ने कहा कि मुख्य उद्देश्य स्कूल की तरक्की और स्कूल में पढ़ रहे बच्चों का विकास करना है. यहां की शिक्षा पद्धति को और बेहतर बनाना है. उन्होंने योगदान दिवस से ही लगातार विकास पर जोर दिया है. अभिभावकों तथा राजनेताओं से सहयोग मिलता रहा है. उन्होंने कहा कि स्कूल के विकास में नये अध्यक्ष से बेहतर सहयोग की अपेक्षा है. अध्यक्ष श्री खान ने कहा कि कहा कि सरकार शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए लगातार निर्णय ले रही है. स्कूल हित में सरकारी राशि लायी जायेगी.
