बांकुड़ा नपा वाइस चैयरमैन से दिलीप अग्रवाल का इस्तीफा

बांकुड़ा : बांकुड़ा नगरपालिका चैयरमैन के नपा कार्य में कोई सहयोग ना करने एवं विकास कार्य को अंधकार में रखकर कार्य किये जाने के तहत बांकुड़ा नपा वाइस चैयरमैन दिलीप अग्रवाल ने इस्तीफा दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा मंत्री एवं बांकुड़ा जिले के ऑब्जर्वर शुभेंदु अधिकारी को भेज दिया है. शुक्रवार को नपा वायस चैयरमैन कार्यालय […]

बांकुड़ा : बांकुड़ा नगरपालिका चैयरमैन के नपा कार्य में कोई सहयोग ना करने एवं विकास कार्य को अंधकार में रखकर कार्य किये जाने के तहत बांकुड़ा नपा वाइस चैयरमैन दिलीप अग्रवाल ने इस्तीफा दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा मंत्री एवं बांकुड़ा जिले के ऑब्जर्वर शुभेंदु अधिकारी को भेज दिया है.

शुक्रवार को नपा वायस चैयरमैन कार्यालय में एक प्रेसवार्ता में उन्होंने इसकी जानकारी दी. श्री अग्रवाल का आरोप की विगत दो वर्ष से नपा वायस चैयरमैन के रूप में मुझे कोई कार्य करने नहीं दिया जा रहा है. नपा चैयरमैन लगातार बाधा खड़ी कर रहे हैं. नपा चैयरमैन मुझे अंधकार में रखकर सभी कार्य को कर रहे है और इस मुझसे चर्चा भी नहीं की जा रही है. उक्त सभी घटनाएं जिला नेतृत्व एवं राज्य नेतृत्व को अवगत कराया गया है.

कुछ न्याय मिले इसलिए बांकुड़ा नपा के वायस चैयरमैन के पद से इस्तीफा दे रहा हूं. उन्होंने कहा कि, मैं आज भी तृणमूल का सैनिक हूं एवं सैनिक के रूप में कार्य करता रहूंगा. वहीं निगम में अविश्वास प्रस्ताव लाने एवं भाजपा में जाने लेकर कोई टिप्पणी नहीं की. बताया जाता है नगरपालिका के घोषित कार्यक्रम के किसी भी आमंत्रण कार्ड में वायस चैयरमैन का नाम तो दूर को आमंत्रित भी नहीं किया जाता है. श्री अग्रवाल ने बताया कि विगत कई वर्षों में नगरपालिका को राजस्व अदा करके लाभ पहुंचाया है.

बताया जाता है कि जिस बड़े काम में वायस चैयरमैन ने हाथ दिया उस आर्डर को पास नहीं किया जा रहा है. इस संबंध में नपा चैयरमैन महाप्रसाद सेनगुप्ता का कहना कि मुझे इस्तीफे के बारे में कोई जानकारी है और ना मुझे कोई इस्तीफा मिला है. लगाये आरोप के बारे में कोई टिप्पणी नही करना चाहता हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >