घटना बीरभूम के नलहाटी थाना के 12 नंबर वार्ड के नजरुल पल्ली इलाके की
परिवार को भी नहीं पता की क्यों हुई हत्या, पुलिस जांच में जुटी
आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
पानागढ़ : बीरभूम जिले में शनिवार को बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को कई टुकड़ों में काटकर नृशंस हत्या कर दी. घटना बीरभूम जिले के नलहाटी थाना के 12 नंबर वार्ड के नजरुल पल्ली इलाके की है. घटना के संबंध में पुलिस तथा परिजनों ने बताया कि एक ही कमरे में दो भाई सो रहे थे. घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. मौके वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस ने बताया कि मृतक छोटे भाई का नाम रोहन वासीर (29) था. इस घटना को अंजाम देने वाला बड़ा भाई इंजमाम वासिर फरार बताया जा रहा है।पुलिस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. इस नृशंस हत्या को देखकर स्थानीय लोग भड़क गए. घटना के प्रतिवाद में स्थानीय लोगों ने अभियुक्त बड़े भाई की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है. परिवार के लोग भी इस मामले में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं.
फरार अभियुक्त इंजमाम कि गिरफ्तारी के बाद ही उक्त मामला सामने आ पाएगा कि क्या कारण हुआ जो इस तरह अपने छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि रोहन दिन मजदूर का काम करता था रात को एक ही कमरे में दोनों भाई सोए थे सुबह 5 बजे के करीब ऐसी घटना घटी. पुलिस का अनुमान है कि किसी धारदार अस्त्र से ही रोहन की टुकड़ों में काटकर हत्या की गई है.
