बर्नपुर : रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओ की मूल्य वृद्धि, पीएसयू को बचाने तथा देश की रक्षा के मुद्दो पर केन्द्रीय ट्रेड यूनियन ने संयुक्त आवाह्न पर आगामी आठ तथा नौ जनवरी को प्रस्तावित आम हड़ताल के समर्थन में रविवार को आईएसपी की चार सक्रिय केंद्रीय यूनियनों ने प्रांतिक क्लब के सभागार में सम्मेलन आयोजित किया.
इंटक के राज्य अध्यक्ष कमालुद्दीन कमर, जिला कमेटी सचिव विकास घटक, हरजीत सिंह, सीटू के जिला सचिव वंशगोपाल चौधरी, उमापद दास, शुभाशीष बोस, एटक नेता उत्पल सिन्हा, एचएमएस नेता मुमताज अहमद, यूटीयूसी अमित मिश्रा आदि उपस्थित थे. श्री कमर ने कहा कि हडताल का आवाह्न कर केन्द्रीय ट्रेड यूनियन ने जो लडाई शुरू की है, वह आम जनता की लडाई है. देश में किसान तथा खेतिहर मजदूर लगातार आंदोलन कर रहे है.
केंद्रीय सरकार षडयंत्र के तहत सरकारी कंपनियों को एक-एक कर बंद कर रही है. आसनसोल में 16 कोलियरियों को बंद कर दिया गया. देश भर में कल कारखानो को निजीकरण के नाम पर बंद कर दिया गया. मजदूरो को बीआरएस लेने के लिये मजबूर किया गया.
देर करने पर सीआरएस दिया गया. लोगो के दिलो को बांटने की राजनीति की जा रही है. टेड यूनियन को अपने अधिकार की रक्षा के साथ साथ देश से संकट को दूर करना होगा. मजदूरो के न्यूत्तम वेतन, पेंशन योजना, कन्ट्रेक्टर मजूदरो को समान कार्य का समान वेतन की मांग को लेकर आगामी आठ जनवरी तथा नौ जनवरी के हडताल को सफल बनाने का आग्रह किया.
