सेहराबाजार में आग से छह दुकानें राख

वर्दवान : रायना थाना अंतर्गत सेहाराबाजार में शुक्रवार को लगी आग में छह दुकाने जलकर राख हो गई. स्थानीय निवासियों ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया. इससे दुकानदारों को 15 लाख से अधिक रुपये की क्षति पहुंची है. स्थानीय व्यवसायियों ने बताया कि आग लगत ही स्थानीय निवासियों ने आग बुझाने की कोशिश की. […]

वर्दवान : रायना थाना अंतर्गत सेहाराबाजार में शुक्रवार को लगी आग में छह दुकाने जलकर राख हो गई. स्थानीय निवासियों ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया. इससे दुकानदारों को 15 लाख से अधिक रुपये की क्षति पहुंची है.
स्थानीय व्यवसायियों ने बताया कि आग लगत ही स्थानीय निवासियों ने आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन वे आग पर नियंत्रण नहीं पा सके. आग तेजी से एक के बाद दूसरी दुकान में फैलने लगी. सूचना दिये जाने के बाद भई दमकल विभाग के कर्मी बिलंब से पहुंचे. दमकल के दो इंजनों घटनास्थल पर पहुंचने तक आग सभी दुकानों को राख में बदल चुकी थी. कुल मिलाकर 15 लाख रूपये के अधिक नुकसान होने का अंदाजा है.
आग लगने के कारणों पर दमकल और पुलिस विभाग के अधिकारी स्पष्ट नहीं है. स्थानीय निवासियों के मुताविक पहले मिठाई की बड़ी दुकान में आग लगी. मिठाई दुकान के चूल्हे से आग लगने के बाद पूरे दुकान में फैल गई. इसके बाद आग ने दूसरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया.
सेहाराबाजार के ग्रोसरी दुकान के मालिक निखिल घोष ने कहा कि आग लगने का सूचना मिलते ही वे बाहर आये लेकिन आग काफी तेजी से फैल रही थी. बिजली के शॉर्ट सर्किट से भी आग लग सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >