बराकर : कैंटीन खोलने पर आस्था अस्पताल में विवाद

बराकर : कैंटीन खोलने के लिए आस्था हॉस्पिटल के प्रबंधक, चिकित्सक तथा कैंटीन मालिक के बीच आपस में काफी विवाद हुआ. सूचना मिलने पर बराकर फांड़ी के पुलिस अदिकारी वहां पहुंचे तथा हस्तक्षेप कर विवाद को शांत किया. मालूम हो कि आस्था अस्पताल के अधिसंख्य चिकित्सक सह निदेशक एक पक्ष में गोलबंद हैं, जबकि दूसरे […]

बराकर : कैंटीन खोलने के लिए आस्था हॉस्पिटल के प्रबंधक, चिकित्सक तथा कैंटीन मालिक के बीच आपस में काफी विवाद हुआ. सूचना मिलने पर बराकर फांड़ी के पुलिस अदिकारी वहां पहुंचे तथा हस्तक्षेप कर विवाद को शांत किया. मालूम हो कि आस्था अस्पताल के अधिसंख्य चिकित्सक सह निदेशक एक पक्ष में गोलबंद हैं, जबकि दूसरे पक्ष में एक निदेशक है.
काफी दिनों तक मामला न्यायालय में लंबित रहने के कारण हॉस्पिटल बंद रहा था. इस कारण कैंटीन भी बंद था. अदालत की फैसला चिकित्सकों के पक्ष में आने से अस्पताल खुला लेकिन कैंटीन बन्द रहा. कैंटीन मालिक ने बताया कि आसनसोल न्यायालय ने कैंटीन को यथास्थिति रखने का आदेश दिया है. जिसके आधार पर वे कैंटीन खोलने के लिए शनिवार को गये. आस्था अस्पताल के चिकित्सकों ने कैंटीन खोलने का विरोध किया.
इस कारण विवाद हुआ. जबकि आस्था अस्पताल पक्ष का कहना है कि कैंटीन खोलने के लिए कोर्ट का कोई कागजात नहीं दिखाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >