जामुड़िया-चाकदोला रोड जर्जर, मिनी बसों का परिचालन बंद

जामुड़िया : जामुड़िया शहर को जोड़ने वाले चांदा-जामुड़िया, चाकदोला-जामुड़िया तथा दोमोहानी-जामुड़िया रोड मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गयी है. सबसे ज्यादा खराब स्थिति जामुड़िया-चाकदोला रोड की है. दो दिनों से आसनसोल- हरिपुर भाया दोमाहानी तथा आसनसोल-हरिपुर भाया जामुड़िया रूट की 32 मिनी बसों का परिचालन बंद है. सड़क की दयनीय हालत के कारण आम […]

जामुड़िया : जामुड़िया शहर को जोड़ने वाले चांदा-जामुड़िया, चाकदोला-जामुड़िया तथा दोमोहानी-जामुड़िया रोड मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गयी है. सबसे ज्यादा खराब स्थिति जामुड़िया-चाकदोला रोड की है. दो दिनों से आसनसोल- हरिपुर भाया दोमाहानी तथा आसनसोल-हरिपुर भाया जामुड़िया रूट की 32 मिनी बसों का परिचालन बंद है.
सड़क की दयनीय हालत के कारण आम जनता को जान हथेली पर लेकर यात्रा करनी पड़ती है. स्थानीय निवासियों ने कहा कि कारखाने के हैवी लोडेड वाहनों के आवागमन के कारण ही रोड की स्थिति ज्यादा खराब हुयी है. कई बार आन्दोलन किया गया. संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गयी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. इस रूट में पांच हाईस्कूल है. बहादुरपुर स्वास्थ्य केंद्र तथा जामुड़िया बीडीओ कार्यालय जाने का यह एकमात्र सड़क है.
चाकदोला से जामुड़िया बाजार की दूरी महज सात किलोमीटर है लेकिन यह दूरी तय करने में ही चालकों के पसीने छूट जाते हैं. तीन दिन पहले ही चांदा-जामुड़िया सड़क पर एक दुर्घटना हुयी थी. जामुड़िया-दोमोहानी रोड पर ही शिवपुर में बाबा बटेश्वरनाथ का ऐतिहासिक शिव मंदिर है.
इसमें रोजाना हजारों महिलाएं खाली पैर चलकर शिवमंदिर में पूजा-अर्चना करने जाती है. रोड की जर्जर हालत के कारण उन्हें भी तकलीफों का सामना करना पड़ता है. जामुड़िया चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव अजय खेतान ने बताया कि जामुड़िया से चाकदोला मोड़ तक रोड की स्थिति बेहद खराब है. जामुड़िया-हरिपुर की मिनी बसें दो दिनों से बंद है.
उन्होंने रोड मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद जतायी. जामुड़िया इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि कल से मिनी बस बन्द है. यहां जितने भी छोटे-बड़े कारखाने हैं, सभी समय पर टैक्स जमा करते हैं लेकिन सड़क की ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है. इसे लेकर पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर अरूप विश्वास को पत्र लिखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >