जून तक कुल्टी के हर घर में पेयजल

बराकर : मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कुल्टी के निवासियों को पेयजल संकट से निजात दिलाना चाहती है. यही कारण है कि हर घर में जल कनेक्शन देने की परियोजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है. वे मंगलवार को वार्ड नंबर 67 अंतर्गत बराकर हेल्थ प्राइमरी चिकित्सा केंद्र के निकट नये […]

बराकर : मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कुल्टी के निवासियों को पेयजल संकट से निजात दिलाना चाहती है. यही कारण है कि हर घर में जल कनेक्शन देने की परियोजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है. वे मंगलवार को वार्ड नंबर 67 अंतर्गत बराकर हेल्थ प्राइमरी चिकित्सा केंद्र के निकट नये अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर भवन के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे. इसके पहले उन्होंने शिलान्यास किया.
उन्होंने कहा कि कुल्टी इलाके मे छह नये अस्पताल होंगे. जिसमे वार्ड संख्या 104 और वार्ड नंबर 58 में निर्माण हो चुका है. वाडर् 67 में तीसरा अस्पताल है. 62 लाख रुपये से अधिक खर्च कर इसका निर्माण होगा. उन्होंने कहा कि पेयजल संकट समादान की पहल जारी है. जून, 2019 तक हर घर मे पेयजल देने का लक्ष्य है. लेकिन इसे जनवरी तक पूरा करने की कोशिश जारी है. उपमेयर तब्बसुम आरा ने कहा कि नगर निगम ही नही बल्कि एडीडीए,विधायक फण्ड तथा राज्य सरकार की ओर से पूरे इलाके मे विकास का कार्य चल रहा है.
एमएमआईसी (हेल्थ) देवेन्दु भगत ने अस्पताल की विस्तृत जानकारी दी. समाजसेवी सह ग्रीन प्वाइंट एकेडमी के निदेशक डॉ रामबालक शर्मा ने मेयर को सम्मानित किया. टीवी, रेडियो के स्थानीय कलाकार ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. स्थानीय पार्षद सह बोरो चैयरमैन बेबी बाउरी, संजय नोनिया, मीर हासिम, कृष्णा प्रसाद दास, अजित बाउरी, राधा सिंह, प्रेमनाथ साव, नेपाल चौधरी, वीणा प्रसाद, खालिद खान, अख्तर हुसैन, अभिजीत आचार्य, कृष्णा मांझी, साधन पाल, बराकर फाड़ी प्रभारी सुदीप्त प्रामाणिक, फिरोज अंसारी, पप्पू सिंह, ललन सिंह, रामधारी यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >