संसदीय चुनाव तक और भी भड़काया जायेगा देश में धार्मिक उन्माद

आसनसोल : जम्मू-कश्मीर के कुलगांव क्षेत्र के विधायक सह माकपा की राज्य कमेटी के सचिव व केंद्रीय कमेटी के सदस्य यूसुफ तारेगामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मिली-जुली राजनीति कर रहे है. मोदी सरकार केंद्र में और दीदी सरकार बंगाल में लोगों में आपसी विवाद फैलाकर अपनी राजनीति […]

आसनसोल : जम्मू-कश्मीर के कुलगांव क्षेत्र के विधायक सह माकपा की राज्य कमेटी के सचिव व केंद्रीय कमेटी के सदस्य यूसुफ तारेगामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मिली-जुली राजनीति कर रहे है. मोदी सरकार केंद्र में और दीदी सरकार बंगाल में लोगों में आपसी विवाद फैलाकर अपनी राजनीति की रोटी सेक रही है. बंगाल की जनता ने लाल झंडा को यहां से हटाकर गलती की है. उसे यह अहसास पल पल हो रहा है.
आगामी लोकसभा चुनाव में यहां की जनता दुबारा यह गलती नहीं करेगी. राज्य में शांति और अमन के लिए पुनः वामपंथियों को वापस लायेगी. वे रविवार को रेलपार इलाके में बाल बोधन स्कूल मैदान में माकपा की सभा को संबोधित कर रहे थे. अध्यक्षता पूर्व सांसद सह सीटू के जिला सचिव बंशगोपाल चौधरी ने की. विधायक श्री तारेगामी ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को धर्म के नाम पर विभाजित कर पूरे देश मे आतंक का माहौल बना दिया है.
यह माहौल जैसे जैसे चुनाव नजदीक आयेगा और भी भड़केगा. केंद्र सरकार उद्दोग के नाम पर कारखाने खोलने के बजाय बंद कर रही है. जिससे किसी एक धर्म के लोग का रोजगार नहीं जा रहा है, हर धर्म के लोग बेरोजगार हो रहे है. अबतक के सबसे भयानक दौर से गुजर रहा है. पश्चिम बंगाल की हालत भी एक जैसी ही है. यहां दीदी भी लोगों में मतभेद पैदा कर अपनी राजनीति की रोटी सेंक रही है, राज्य में सिंडिकेट राज है. जिला सचिव गौरांग चटर्जी ने कहा कि राज्य में गणतंत्र है ही नहीं.
किसी भी अन्याय का विरोध करने पर उसे पुलिस की अत्याचार का सामना करना पड़ता है. माकपा जिला सचिव गौरांग चटर्जी, विधायक रूनु दत्त, विधायक जहांआरा खान, जिला सचिव मंडली के सदस्य पार्थो मुखर्जी आदि मंच पर उपस्थित थे. रेलपार में हुए दंगे में अपने पुत्र को खोने के बाद भी शांति की अपील कर दंगा को भड़कने से रोकने वाले मौलाना से श्री तारेगामी ने मुलाकात की और उनके इस साहसिक निर्णय के लिए उन्हें सैल्यूट किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >