वार्ड 82 में वाटर रिजर्वर का शिलान्यास

बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के स्तर से वार्ड संख्या 82 अंतर्गत रहमतनगर चाबी मोड के निकट स्थित मैदान में मंगलवार को ओवर हेड वाटर रिजर्वर का शिलान्यास मेयर जितेन्द्र तिवारी ने किया. एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी, पूर्व विधायक सोहराब अली, एमएमआईसी (वाटर सप्लाई) पूर्णशशि राय, पार्षद विनोद यादव, अहमेद्दुला खान, सैयद अबु सज्जाद आदि […]

बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के स्तर से वार्ड संख्या 82 अंतर्गत रहमतनगर चाबी मोड के निकट स्थित मैदान में मंगलवार को ओवर हेड वाटर रिजर्वर का शिलान्यास मेयर जितेन्द्र तिवारी ने किया. एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी, पूर्व विधायक सोहराब अली, एमएमआईसी (वाटर सप्लाई) पूर्णशशि राय, पार्षद विनोद यादव, अहमेद्दुला खान, सैयद अबु सज्जाद आदि उपस्थित थे. सनद रहे कि तीन लाख गैलन की क्षमता की इस पानी टंकी का निर्माण डेढ़ करोड़ रूपये की लागत से किया जायेगा. कालाझरिया वाटर पंप से पानी इसमें इकट्ठा होगा. जहां से वार्ड संख्या 80, 82, 83, 84 के विभिन्न इलाको में पानी की सप्लाई की जायेगी.
मेयर श्री तिवारी ने कहा कि विकास लगातार चलनेवाली प्रकिया है. माकपा सरकार सोचती थी कि लोग विकास के कार्य को कुछ ही दिन याद रखते है. इसलिए वे चुनाव के समय ही विकास परियोजनाओ को शुरू करते थे. तृणमूल सरकार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस धारणा को बदल दिया. विकास के कार्य की सूची तैयार कर क्रमबद्ध तरीके से कार्य शुरू कराया है. साथ ही विकास कार्य के लिए अनुदान राशि मुहैया करायी है. विशेष रूप से आसनसोल के प्रति वे काफी गंभीर है.
डीहिका जल परियोजना के निर्माण के बाद भी नगर निगम क्षेत्र में जल आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही थी. आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति को ठीक ढंग से करने के लिए 50 वार्डो में 14 ओवर हेड रिजर्वर बनाने का निर्णय लिया गया. जिसके लिए डीपीआर सुश्री बनर्जी के पास भेजा गया. मुख्यमंत्री सुश्री बनर्जी ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी. जिसके बाद प्रत्येक तीन व चार वार्ड के अंतराल पर 14 वाटर रिजर्वर बनाये जा रहे हैं, जिससे पर्याप्त पानी स्टोर रखा जा सके.
उन्होने कहा कि बीते साल में बंगाल का विकास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की समझ के बाहर है. इसलिए बंगाल के खिलाफ भाजपा साजिश के तहत लोगो को जाति तथा संप्रदाय में बांटने का कार्य कर रही है. लेकिन पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जब रमजान में माथे पर आंचल रख दुआ करते दिखाकर लोगो को बरगलाया जाता है. दुर्गा अष्टमी के दिन सुश्री बनर्जी जब दुर्गा पाठ करती है. व्रत उपवास रखती है. उसके बारे में कोई चर्चा नहीं की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >