किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में हो रहा है काम: प्रधानमंत्री

मेदिनीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा : मेरी सरकार आपकी सरकार है. यह किसानों की सरकार है. हमारी सरकार किसानों के लिए काम करती है. गुणवत्तापूर्ण बीजों से लेकर बाजार उपलब्ध कराने तक , उत्पाद […]

मेदिनीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा : मेरी सरकार आपकी सरकार है. यह किसानों की सरकार है. हमारी सरकार किसानों के लिए काम करती है. गुणवत्तापूर्ण बीजों से लेकर बाजार उपलब्ध कराने तक , उत्पाद को सुरक्षित रखने के लिए गोदामों (भंडारगृहों) का होना आवश्यक है.
मोदी ने कहा: आशा करता हूं कि पश्चिम बंगाल सरकार किसानों के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठायेगी. हम चाहते हैं कि हमारे किसान अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग करें. किसानों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता और गांव हमारे देश की आत्मा है. अगर देश का किसान उपेक्षित हों तो कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >