विरल प्रजाति का पेंगुइन मिलने से हड़कंप

पानागढ : वीरभूम जिले के पारूई थाना के बातीकार ग्राम में एक झाड़ी में शनिवार को विरल प्रजाति का पेंगुइन बरामद किया गया. उसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गये. सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी व कर्मी वहां पहुंच गये और उसे कब्जे में कर अपने साथ […]

पानागढ : वीरभूम जिले के पारूई थाना के बातीकार ग्राम में एक झाड़ी में शनिवार को विरल प्रजाति का पेंगुइन बरामद किया गया. उसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गये. सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी व कर्मी वहां पहुंच गये और उसे कब्जे में कर अपने साथ ले गये.
उसके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है. विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इलाके में पेंगुइन का मिलना आश्चर्य है. इलाज के बाद उसे उसके अनुकूल वातावरण में छोड़ दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >