मोदी, दीदी मिलकर आम जनता को बना रहे हैं बेवकूफ

रानीगंज : पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि के खिलाफ डीवाइएफआई लोकल कमेटी रानीगंज ने बल्लवपुर में विरोध सभा का आयोजन किया. डीवाईएफआई के जिला सचिव हेमंत प्रभाकर, पूर्व युवा नेता दिव्येंदू मुखर्जी, रानीगंज लोकल कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप दास प्रमुख रूप से उपस्थित थे. हेमंत प्रभाकर ने केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की जमकर […]

रानीगंज : पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि के खिलाफ डीवाइएफआई लोकल कमेटी रानीगंज ने बल्लवपुर में विरोध सभा का आयोजन किया. डीवाईएफआई के जिला सचिव हेमंत प्रभाकर, पूर्व युवा नेता दिव्येंदू मुखर्जी, रानीगंज लोकल कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप दास प्रमुख रूप से उपस्थित थे. हेमंत प्रभाकर ने केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की जमकर खिंचाई करते हुये कहा कि मोदी तथा ममता बनर्जी दोनों एक ही राह के राही है.
दोनों जनता मिलकर जनता को बेवकूफ बना रहे हैं. एक ओर जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ा रहे हैं, वहीं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पेट्रो पदार्थों के दाम में इजाफे का विरोध कर जनता की आंखों में धूल झोंक रही हैं. यह केवल दिखावा है. वह पेट्रोल, डीजल पर राज्य सरकार द्वारा लगाये जाने वाले सेस को क्यों नहीं हटाती है? सेस हटाने से पेट्रोल, डीजल की कीमत में निश्चित रूप से कमी आयेगी. पेट्रो पदार्थों की कीमत में वृद्धि होने से महंगाई बढ़ गयी है.
आम आदमी के लिये परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है. आम जनता का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है. उन्होंने कहा कि भाजपा जैसी सांप्रदायिक पार्टी का वामपंथी पुरजोर विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि वामपंथी हिंदू, मुसलमान न कर हिंदुस्तान के लिये जीते हैं. वामपंथी संगठन सरकार की जनविरोधी नीतियों का जमकर विरोध कर रहे हैं. विरोध तब तक चलता रहेगा जब तक सरकार जनता को ध्यान में रखकर अपनी नीतियां नहीं बदलती है.
दूसरी ओर, माकपा की अनुषंगिक इकाई पश्चिम बंगाल महिला समिति की रानीगंज जोनल कमेटी ने भी रानीगंज के एनएसबी रोड स्थित नेताजी सुभाष स्टैच्यू के समीप प्रतिवाद सभा की. सभा में महिला समिति की गीता मुखर्जी, कृष्णदास गुप्ता सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं. गीता मुखर्जी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि के कारण कारण दैनिक प्रयोग की वस्तुओं के दाम बेतहाशा बढ रहे हैं. रसोई गैस के महंगी होने के कारण बजट गड़बड़ हो गया है. केंद्र तथा राज्य सरकार की जनविरोधी नीति के कारण आम आदमी के लिये परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >