आसनसोल : अगले 48 घंटे में राज्य में मौसमी हवाएं और भी सक्रिय हो जायेंगी. इससे कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल में कमोबेश सभी जगहों पर बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से उत्तर व दक्षिण 24 परगना, बांकुड़ा, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम व वीरभूम में भारी बारिश होने की आशंका है.
कोलकाता में भी बारिश होगी. इसके अलावा उत्तर बंगाल के पांच जिलों में भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है. भारी बारिश की आशंका के चलते मछुआरों को भी सतर्क किया गया है. गहरे समुद्र में जाने से उन्हें मना किया गया है. 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इधर, रविवार को भी महानगर में छिटपुट बारिश होती रही.
