सिक्का लेने से किया इनकार तो हो गई मारपीट

बराकर : थोक बिक्रेता एवं गल्ले में सिक्का नहीं लेने से छोटे दुकानदारों, फेरीवालों, फुटपाथी दुकानदारों तथा खोमचा लगाने वालों को काफी कठिनाई हो रही है. खुदरा नहीं लेने के कारण दुकानदारों एवं ग्राहको के बीच अक्सरहां विवाद हो रहा है. कभी-कभी मारपीट भी हो जाती है. पुलिस को हस्तक्षेप कर मामला सलटाना पड़ता है. […]

बराकर : थोक बिक्रेता एवं गल्ले में सिक्का नहीं लेने से छोटे दुकानदारों, फेरीवालों, फुटपाथी दुकानदारों तथा खोमचा लगाने वालों को काफी कठिनाई हो रही है. खुदरा नहीं लेने के कारण दुकानदारों एवं ग्राहको के बीच अक्सरहां विवाद हो रहा है. कभी-कभी मारपीट भी हो जाती है. पुलिस को हस्तक्षेप कर मामला सलटाना पड़ता है. दुकानदारों का कहना है कि एजेंसी तथा थोक बिक्रेता सिक्कानहीं लेना चाहते है.
सनद रहे कि इन दिनो बाजार में सिक्का बड़ी संख्या में उपलब्ध है. छोटे दुकानदारों एवं सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि ग्राहकों सौ रूपये का खुचरा देते है. शुक्रवार की रात पान बिक्रेता और पान मशाला, सिगरेट फेरी कर बेचने वाले के बीच खुदरा को लेकर मारपीट हुयी. मामला पुलिस तक पहुंच गया. बराकर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल के हस्तक्षेप से मामला सलटा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >