वित्त निदेशक का जलाया पुतला

बर्नपुर : बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ (बीएमएस) ने गुरूवार को वेज रिवीजन सहित आठ सूत्री मांगो को लेकर टनल गेट पर प्रदर्शन किया. बाद में शिष्टमंडल ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीइओ) अनिर्वाण दासगुप्ता के माध्यम से सेल चेयरमैन, स्टील मंत्री तथा बीएमएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा. निदेशक (वित्त) अनिल चौधरी का पुतला जलाकर […]

बर्नपुर : बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ (बीएमएस) ने गुरूवार को वेज रिवीजन सहित आठ सूत्री मांगो को लेकर टनल गेट पर प्रदर्शन किया. बाद में शिष्टमंडल ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीइओ) अनिर्वाण दासगुप्ता के माध्यम से सेल चेयरमैन, स्टील मंत्री तथा बीएमएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा. निदेशक (वित्त) अनिल चौधरी का पुतला जलाकर आक्रोश जताया.
प्रदेश कार्यकारी उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह, अध्यक्ष कमल सिंह, उपाध्यक्ष अजय सिंह, हीरालाल यादव, महामंत्री दीपक कुमार सिंह, शंकर मेहता, विजय कुमार, अमित सिंह, अनुराग प्रकाश, महेश साव, महेश कुमार, महेश बनर्जी, विकास गुप्ता, संजय कुमार, अशोक सतनामी, कुशेश्वर यादव, संजीत बनर्जी, जावेद अख्तर, गुरूपद कोले आदि उपस्थित थे.
श्री सिंह ने कहा कि वेज रिवीजन को लेकर निदेशक की अफोर्डिब्लिटी क्लाउज को लेकर मनमानी की जा रही है. साथ ही प्रोडक्शन इंसेन्टिव आदि मांग को लेकर एमडी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा गया. उन्होने कहा कि आईएसपी के श्रमिक एक सप्ताह तक काला बैच पहन कर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >