ट्रेन में दमघोंटू गरमी से महिला हुई बीमार, मौत

कोलकाता : हाबरा-माझेरहाट लोकल ट्रेन में दोपहर करीब 12 बजे एक महिला अचानक बिराटी स्टेशन आते-आते बीमार पड़ गयी. उसे लोगों की मदद से नॉर्थ दमदम म्युनिसिपैलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है. शव को पोस्टमार्टम […]

कोलकाता : हाबरा-माझेरहाट लोकल ट्रेन में दोपहर करीब 12 बजे एक महिला अचानक बिराटी स्टेशन आते-आते बीमार पड़ गयी. उसे लोगों की मदद से नॉर्थ दमदम म्युनिसिपैलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मृतका की अनुमानित उम्र 40 है. उसकी पहचान नहीं हो पायी है. यात्रियों से मिली जानकारी के मुताबिक अधिक गर्मी के कारण वह ट्रेन में ही बीमार हो गयी और अस्पताल ले जाते-जाते वहां दम तोड़ दिया.
हावड़ा में ट्रक चालक की मौत: हावड़ा. उलबेड़िया थाना अंतर्गत वीरशिवपुर ट्रक टर्मिनल के पास एक ट्रक चालक की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि गरमी के कारण उसकी मौत हुई होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत के सही कारण का खुलासा होगा. मृतक का नाम कन्हैया सिंह (49) है. उधर, बांकुड़ा जिले के तालडांगरा थाना अंतर्गत भेदुआ ग्राम में एक नहर पर चले रहे सरकार के सौ दिनी कार्य के तहत काम कर रहा तारापद माझी (40) की सन स्ट्रोक से मौत हो गयी.
अस्पताल में उसकी मौत हो गयी.
वह उत्तर-प्रदेश का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार, पेशे से चालक कन्हैया सोमवार रात सामान लदे ट्रक की छत पर सो गया. केबिन में खलासी सो गया. सुबह नीचे नहीं उतरने पर खबर पुलिस को दी गयी. अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों का अनुमान है कि सन स्ट्रोक के कारण मौत हुई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >