रूपनारायणपुर : सालानपुर प्रखण्ड में एकमात्र हिंदी माध्यम की सरकारी उच्च विद्यालय चित्तरंजन कस्तूरबा गांधी विद्यालय उच्च माध्यमिक (हिंदी माघ्यम) में सिर्फ कला संकाय की पढ़ायी होती है. यहां कुल 69 छात्र इस वर्ष उच्च माध्यमिक की परीक्षा दी. जिसमे 64 प्रतिशत यानी 52 छात्र उतीर्ण हुए. 362 अंक प्राप्त कर अजित कुमार यादव स्कूलनके टॉपर बने.
342 अंक के साथ खुशबू कुमारी दूसरे और 341 अंक प्राप्त कर राजा कुमार गिरि तीसरे स्थान पर रहे. स्कूल के प्रधान शिक्षक अमोध कुमार तिवारी ने परिणाम पर संतोष व्यक्त करते हुए कि आगामी वर्ष परिणाम बेहतर करने को लेकर प्रयास किया जायेगा. हिंदुस्तान केबल्स रूपनारायणपुर हाई स्कूल में कला और वाणिज्य संकाय को मिलाकर कुल 59 छात्रों ने परीक्षा दी.
जिसमे 39 उतीर्ण हुए. कला संकाय की छात्रा तन्नू सिंह कुशवाहा 338 अंक प्राप्त कर स्कूल की टॉपर बनी. कुल आठ छात्र प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुए. चिरेका संचालित डीवी गर्ल्स स्कूल चित्तरंजन (बंगला माध्यम) में कला और विज्ञान संकाय में कुल 124 छात्राओं में से 119 उतीर्ण हुयी. 86 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुयी. 544 अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय की सुजाता आचार्य स्कूल की टॉपर बनी.
442 अंक प्राप्त कर कला संकाय की अन्वेषा भट्टाचार्या दूसरे और 441 अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय की श्रेया पाल और दोएल माजी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही. इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल चित्तरंजन में कला और विज्ञान संकाय में कुल 87 में से 86 छात्र उतीर्ण हुए. 452 अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय के रुद्रनाथ राय स्कूल के टॉपर बने.
437 और 427 अंक प्राप्त कर ऋतिक कुमार राय और शाश्वत सोनकर क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे. एथोड़ा शिरिशचंद्र इंस्ट्यूसन में कला संकाय में कुल 39 छात्र में से 28 उतीर्ण हुए. सात छात्र प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुए. 432 अंक प्राप्त कर मौसमी पाल स्कूल की टॉपर बनी. 422 और 338 अंक प्राप्त कर क्रमशः ज्योत्स्ना पाल व सुष्मिता रुईदास दूसरे और तीसरे स्थान पर रही. चित्तरंजन महिला समिति स्कूल में कला संकाय की पढ़ायी होती है. कुल 69 छात्राओं में 48 उतीर्ण हुयी.
430 अंक प्राप्त कर मौमिता चटर्जी स्कूल की टॉपर बनी. 410 और 364 अंक प्राप्त कर क्रमशः पूजा दास व ज्योति मुर्मू दूसरे और तीसरे स्थान पर रही. आचड़ा रायबलराम गर्ल्स हाई स्कूल में कला संकाय में कुल 196 में से 149 छात्राएं उतीर्ण हुयी. 366 अंक प्राप्त कर विपाशा पाल स्कूलनकी टॉपर बनी. 369 और 348 अंक के साथ आशा गराई और रंझा पातर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रही.
आचड़ा जोगेश्वर इंस्टिट्यूट में कला संकाय में कुल 260 छात्रों में से 182 उतीर्ण हुए. 437 अंक प्राप्त कर श्रावणी दास स्कूलनकी टॉपर बनी. 436 और 432 अंक के साथ संगीता मंडल, सायन माझी और जयंत माजी क्रमशः दूसरे और संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे.
