छात्रा की हत्या के आरोपी को 10 दिनों की पीसी

हल्दिया : छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या के आरोपी हामिदुल अली खान को तमलुक जिला अदालत ने 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया. मंगलवार को पुलिस ने उसे हावड़ा के कुलगाछिया से गिरफ्तार किया था. पुलिस के मुताबिक उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. हामिदुल की ओर से कोई वकील […]

हल्दिया : छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या के आरोपी हामिदुल अली खान को तमलुक जिला अदालत ने 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया. मंगलवार को पुलिस ने उसे हावड़ा के कुलगाछिया से गिरफ्तार किया था.
पुलिस के मुताबिक उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. हामिदुल की ओर से कोई वकील खड़ा न होने पर सरकारी वकील की 10 दिनों की पुलिस हिरासत के आवेदन को अदालत ने स्वीकार कर लिया. उस पर पॉक्सो कानून के तहत मामला चलाया जायेगा. उसे अदालत में लाते वक्त उसे फांसी देने की मांग पर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया. वकील अशोक डिंडा ने बताया कि आरोपी के पक्ष में कोई वकील खड़ा न हो इसके लिए आवेदन किया गया था. इसलिए कोई वकील खड़ा नहीं हुआ. उल्लेखनीय है कि पिछले महीने की 30 तारीख को तमलुक के चियाड़ा गांव की नौवीं कक्षा की छात्रा लापता हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >