अंडाल में चला स्वच्छता अभियान

आसनसोल : पूर्व रेलवे आसनसोल मंडल 25 मई से समुचि‍त रूप से माहव्यापी दीर्घ कार्यक्रम स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत” चला रहा है. इसका समापन 24 जून को होगा. इसका उद्देश्य लोगों, रेलकर्मि‍यों और रेल उपयोगकर्ताओं को स्वच्छ सुंदर और हरा-भरा रेलवे परि‍सर के साथ-साथ ट्रेनों के महत्व के बारे में जागरुक करना और उन्हें अनवरत […]

आसनसोल : पूर्व रेलवे आसनसोल मंडल 25 मई से समुचि‍त रूप से माहव्यापी दीर्घ कार्यक्रम स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत” चला रहा है. इसका समापन 24 जून को होगा. इसका उद्देश्य लोगों, रेलकर्मि‍यों और रेल उपयोगकर्ताओं को स्वच्छ सुंदर और हरा-भरा रेलवे परि‍सर के साथ-साथ ट्रेनों के महत्व के बारे में जागरुक करना और उन्हें अनवरत रूप से ऐसी स्थिति में रखे जाने की जानकारी देना है.
इस अवधि‍ के दौरान स्वच्छता और स्टेशनों एवं ट्रेनों में सामान्य साफ-सफाई का संदेश फैलाने का काम कि‍या जायेगा. सोमवार को सहायक मुख्य चि‍कि‍त्सा अधीक्षक (अंडाल) की मौजूदगी में अंडाल स्टेशन पऱ गहन स्वच्छता अभि‍यान चालाया गया. उन्होंने यात्रियों एवं सफाईकर्मियों से स्वच्छता पर पारस्परिक वार्तालाप भी किया. भारत स्काउट एंड गाइड के कार्यकर्ताओं द्वारा अंडाल स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का मंचन तथा उनके द्वारा सफाई पर कैंपेन भी किया गया. रेलवे में बेहतर सेवा तथा अन्वेषण के प्रयोजन से यात्रियों एवं सफाईवालों से एक फीडबैक भी लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >