विद्यालय में ताला लगा देख भड़के अभिभावक, किया पथावरोध

बांकुड़ा : बच्चों को परीक्षा के लिये स्कूल पहुंचे अभिभावक मुख्य गेट में ताला लगा देखकर भड़क उठे. नाराज अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर अनियमितता का आरोप लगाते हुये स्कूल के सामने सड़क पर पथावरोध शुरू कर दिया. घटना बांकुड़ा शहर के मिशन प्राइमरी स्कूल की है. पुलिस ने पहुंचकर भैरव स्थान मोड़ पर पथावरोध […]

बांकुड़ा : बच्चों को परीक्षा के लिये स्कूल पहुंचे अभिभावक मुख्य गेट में ताला लगा देखकर भड़क उठे. नाराज अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर अनियमितता का आरोप लगाते हुये स्कूल के सामने सड़क पर पथावरोध शुरू कर दिया. घटना बांकुड़ा शहर के मिशन प्राइमरी स्कूल की है. पुलिस ने पहुंचकर भैरव स्थान मोड़ पर पथावरोध को हटाकर यातायात को सुचारू किया.
अभिभावकों ने बताया कि बुधवार को स्कूल में बच्चों के बांग्ला विषय की परीक्षा थी. स्कूल पहुंचने पर देखा कि स्कूल गेट पर ताला लगा है . केयरटेकर से पूछने पर बताया कि प्रधानाध्यापक घर चले गये हैं. चाबी उन्हीं के पास है. प्रधानाध्यापक से संपर्क साधने पर उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इसके बाद हमने भैरव स्थान पर पथावरोध किया. पुलिस के सकारात्मक आश्वासन के बाद अवरोध हटा लिया गया. बाद में प्रधानाध्यापक को थाने में बुलाया गया. उन्होंने विद्यालय के कक्ष में शार्ट सर्किट होने के कारण ताला जड़ने की बात कही. बांकुड़ा पुलिस ने बताया कि पथावरोध हुआ था. इसे तुरंत हटा दिया गया. हेडमास्टर एवं अभिभावकों के साथ बातचीत कर स्थिति सामान्य की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >