रूपनारायणपुर : केंद्रीय विद्यालय चित्तरंजन में सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट एक्सामिनेसन ( कक्षा बारह ) की परीक्षा में विज्ञान संकाय के 51 में से आठ छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित उतीर्ण होने का स्कूल का नया कीर्तिमान स्थापित किया. 51 में से 50 छात्र उतीर्ण हुए जिसमे 43 छात्र प्रथम श्रेणी में, सात छात्र दूसरी श्रेणी में और एक छात्र को अंकगणित में कंपार्टमेंटल मिला है.
विद्यालय का परफार्मेंस इंडेक्स 64.41 प्रतिशत और छात्रों का औषत अंक 73.8 प्रतिशत रहा. प्राचार्य पीके टेलर ने छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्रों, उनके अविभावकों और शिक्षकों को धन्यवाद दिया.
केवि चित्तरंजन में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मोहित कुमार विद्यालय के टॉपर बने. कुमारी अपर्णा 94.4 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे और प्रीयल शर्मा 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही. 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर उतीर्ण होने वालों की सूची में अंशु शर्मा 92.6 प्रतिशत, सुष्मिता बारीक 91.8 प्रतिशत, देबांजन महालंबिस 91.4 प्रतिशत, श्रेयाशंकर लाल साहू 91.2 प्रतिशत और सौरव कुमार 90.2 प्रतिशत अंक मिले. विद्यालय में आठ छात्र 90 प्रतिशत से अधिक, 10 छात्र 80 से 90 प्रतिशत के बीच, 13 छात्र 70 से 80 प्रतिशत के बीच, 12 छात्र 60 से 70 प्रतिशत के बीच और सात छात्र 50 से 60 प्रतिशत के बीच अंक अर्जित कर उतीर्ण हुए.
हिंदुस्तान केबल्स डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा बारह के विज्ञान संकाय में सायन घोष 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल के टॉपर बने. वाणिज्य संकाय में हर्ष मित्तल 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संकाय के टॉपर बने. यहां दोनों संकाय को मिलाकर कुल 165 छात्रों ने परीक्षा दी थी. जिसमे उतीर्ण का प्रतिशत 98.8 का रहा.
