आसनसोल : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार देश को गरीबी और आतंकवाद से छुटकारा दिलाने का प्रयास करने के साथ ही युवाओं को मादक पदार्थ से बचाने के लिए भी प्रयासरत है. हसीना यहां काजी नजरूल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बोल रही थीं जहां उन्हें डी लिट की मानद उपाधि भी प्रदान की गयी.
उन्होंने कहा कि गरीबी मुख्य शत्रु है और यह न केवल बांग्लादेश बल्कि पूरे उप महाद्वीप में विकास में बाधक है.Âपेज 06 पर
रेलवे स्टेशनों के शौचालयों में सस्ते दामों में मिलेंगे कंडोम
नयी दिल्ली. रेलवे बोर्ड ने हाल ही में नयी शौचालय नीति को मंजूरी दी है, जिसके तहत अब रेलवे स्टेशनों के अंदर और बाहर बने शौचालयों में न सिर्फ यात्रियों को बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोगों को कम दामों में कंडोम और सैनेटरी नैपकीन मुहैया कराये जायेंगे. नयी नीति के तहत प्रत्येक स्टेशन में इसके लिए दो सुविधा केंद्र होंगे. पहला स्टेशन के अंदर व दूसरा स्टेशन के बाहर. प्रत्येक केंद्र में महिला, पुरुष और दिव्यांग जनों के लिए अलग-अलग शौचालय होंगे.
