आसनसोल : स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा

आसनसोल : आद्रा मंडल अंतर्गत मधुकुंडा सहित तीन स्टेशनों पर आदिवासियों के रेल रोको आंदोलन के कारण सोमवार को आसनसोल स्टेशन से ट्रेनों के रदद किये जाने से आक्रोशित यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा मचाया. यात्रियों ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म, आरपीएफ पोस्ट, स्टेशन प्रबंधक के क कक्ष के निकट आक्रोश प्रदर्शन किया.यात्रियों के उग्र […]

आसनसोल : आद्रा मंडल अंतर्गत मधुकुंडा सहित तीन स्टेशनों पर आदिवासियों के रेल रोको आंदोलन के कारण सोमवार को आसनसोल स्टेशन से ट्रेनों के रदद किये जाने से आक्रोशित यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा मचाया. यात्रियों ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म, आरपीएफ पोस्ट, स्टेशन प्रबंधक के क कक्ष के निकट आक्रोश प्रदर्शन किया.यात्रियों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए वरिष्ठ रेल अधिकारियों व आरपीएफबलों को हस्तक्षेप करना पड़ा और वैकल्पिक व्यवस्था के आश्वासन पर यात्रियों ने हंगामा एवं प्रदर्शन समाप्त किया.
दस सूत्री मांगों के समर्थन में झारखंड दिशम पार्टी के रेल रोको आंदोलन के तहत आद्रा मंडल अंतर्गत मधुकुंडा सहित तीन स्टेशनों पर विरोध प्रदर्शन किये जाने से सोमवार को हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा. रेलसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के पटरियों पर धरना देने से अप और डाउन दोनों रूटों पर एक्सप्रेस, पैसेंजर और सुपर फास्ट ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ. ट्रेनों के रदद किये जाने को लेकर यात्रियों के उग्र हंगामे को देखते हुए स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्मों पर आरपीएफ जवानों को तैनात किया गया. यात्रियों की असुविधा को देखते हुए आसनसोल स्टेशन से 13.15 बजे मधुकुंडा के लिए स्पेशल पेसेंजर ट्रेन आसनसोल आद्रा को रवाना किया गया.
18606 अप जयनगर रांची एक्सप्रेस ट्रेन के सुबह 5.22 बजे आसनसोल स्टेशन पहुंचने के बाद माईकिंग कर ट्रेन के रदद किये जाने की सूचना से आक्रोशित यात्रियों ने स्टेशन परिसर पर जमकर हंगामा मचाया. ट्रेन के सैकडों यात्री प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन प्रबंधक के कक्ष के निकट पहुंचकर शोर शराबा करने लगे. आक्रोशित यात्री स्टेशन प्रबंधक राकेश कुमार सिंह से मिलकर उन्हें अपनी समस्या बताना चाह रहे थे. परंतु श्री सिंह को वहां न पाकर यात्रियों
का हंगामा और तेज हो गया. कुछ यात्री स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज के उपर स्थित डेप्यूटी एसएस के कक्ष के पास पहुंच कर हंगामा करने लगे. आक्रोशित यात्रियों को नियंत्रित करने के लिए डेप्यूटी एसएम मनोज तिवारी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक राहुल रंजन व आरपीएफ वेस्ट पोस्ट प्रभारी डीके पांडे के नेतृत्व में भारी संख्या में आरपीएफ सुरक्षा बल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संखया चार पर पहुंचे. श्री तिवारी एवं श्री रंजन ने यात्रियों की समस्या सुनने के बाद उन्हें स्थिति से अवगत कराया और उन्हें शांत कराकर वैकल्पिक व्यवस्था का आश्वासन दिया. ट्रेनों के रदद किये जाने के कारणों को बताये जाने और वैकल्पिक व्यवस्था के आश्वासन पर यात्रियों ने हंगामा समाप्त किया. 18184 दानापुर टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन के दोपहर को आसनसोल स्टेशन पर पहुंचने पर उसे भी रदद किये जाने की घोषणा से यात्रियों में भारी आक्रोश हुआ. यात्री मुकेश सिन्हा ने कहा कि वे सपरिवार जमूई से टाटा को जा रहे थे. आसनसोल में ट्रेन को रदद किये जाने से परेशानी हुई. अगर ट्रेन वापस लौटती है तो वे उसी ट्रेन से वापस लौट जायेंगे. पटना से टाटा जाने वाले दीपक कुमार बर्नवाल ने कहा कि वेबहुत जरूरी काम से टाटा जा रहे थे.
ट्रेन के रद्द किये जाने से उनकी यात्रा बेकार हो गयी. वे बस से टाटा को चले जायेंगे. ज्योति सिंह ने कहा कि वे बीमार है. ट्रेन के रदद किये जाने से उनकी मुसीबतें और बढ गयीं. यात्री संदीप सरकार ने कहा कि गर्मी में ट्रेन रदद किये जाने से काफी परेशानी हुई. रेल अधिकारियों को परेशान यात्रियों के लिए जल्द ही किसी वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था करनी चाहिए. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ए उपाध्याय ने कहा कि यात्रियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनने के बाद उन्हें ट्रेन के रदद किये जाने के कारणों से अवगत कराया गया. तब जाकर यात्री शांत हुए और हंगामा समाप्त हो सका. उन्होंने कहा कि जिन यात्रियों ने आगे यात्रा करने से मना कर दिया उन्हें आंशिक टिकट का मूल्य लौटाया गया. आसनसोल स्टेशन से रांची, टाटा व उस रूट के लिए बुक किये गये टिकटों को यात्रियों के कहने पर रदद कर यात्रियों को टिकटों का मूल्य लौटाया गया. वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ एएन झा ने कहा जरूरत के अनुसार आरपीएफ बलों को कमर्शियल विभाग के अधिकारियों के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया गया. किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.
कई ट्रेनों को किया गया रद्द
आंदोलन के कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया. परिणामस्वरूप पांच मेमू ट्रेनें तीन डाउन एवं दो अप, आठ मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों चार अप रूट और चार डाउन रूटों पर परिचालन प्रभावित हुआ. आसनसोल मंडल अंतर्गत 18606 अप जयनगर रांची एक्सप्रेस ट्रेन को आसनसोल से रदद किया गया. 15906 डाउन डिब्रूगढ कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस ट्रेन को दुर्गापुर से नियंत्रित किया गया. 18184 दानापुर टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन को आसनसोल से रदद किया गया. मालदा मंडल अंतर्गत 13033 अप हावडा कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन को मालदा स्टेशन से रदद कर दिया गया. 14056 अप ब्रहमपुत्र मेल ट्रेन को गौर मालदा स्टेशन से रदद किया गया. हावडा मंडल अंतर्गत 15661 रांची कामाख्या एक्सप्रेस को बनसोल ब्रिज के पास से नियंत्रित किया गया. 25657 अप कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेन को बोलपुर स्टेशन और 13063 हावडा बालुरघाट एक्सप्रेस ट्रेन को बोलपुर से नियंत्रित किया गया. 12042 डाउन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को कटीहार मंडल से नियंत्रित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >