डीओ की अध्यक्षता में स्टूडेंट्स वेलफेयर बोर्ड

आसनसोल : काजी नजरूल विश्वविद्यालय में अध्यनरत स्टूडेंटसों की जरूरतों एवं सुविधाओं का लाभ देने के उद्देश्य से स्टूडेंटस वेलफेयर बोर्ड का गठन किया गया है. बोर्ड में केएनयू के विभिन्न विभागीय अध्यापकों के साथ साथ केएनयू के विकास अधिकारी डॉ परिमलेंदू बनर्जी को बोर्ड का संयोजक, आदर्श शर्मा को स्टूडेंटस प्रतिनिधि चुना गया है. […]

आसनसोल : काजी नजरूल विश्वविद्यालय में अध्यनरत स्टूडेंटसों की जरूरतों एवं सुविधाओं का लाभ देने के उद्देश्य से स्टूडेंटस वेलफेयर बोर्ड का गठन किया गया है. बोर्ड में केएनयू के विभिन्न विभागीय अध्यापकों के साथ साथ केएनयू के विकास अधिकारी डॉ परिमलेंदू बनर्जी को बोर्ड का संयोजक, आदर्श शर्मा को स्टूडेंटस प्रतिनिधि चुना गया है.
बोर्ड का कार्य स्टूडेंटस की समस्याओं का समाधान करना होगा.
टीएमसीपी यूनियन की पहल पर गठित बोर्ड के तहत विश्वविद्यालय के जरूरतमंद स्टूडेंटसों को फी में रियायत दिये जाने को लेकर रोजाना यूनियन कार्यालय में सैकड़ों आवेदन फॉर्म जमा किये जा रहे हैं. रियायत को इच्छूक नगर निगम क्षेत्र के स्टूडेंटसों को बोरो चेयरमैन के लेटर पेड पर आय का प्रमाण पत्र, पंयायत क्षेत्र के स्टूडेंटस को पंचायत प्रधान के लेटर पेड पर आय का प्रमाण पत्र के साथ पहचान पत्र और फोटो के साथ रियायत का आवेदन फॉर्म भर कर जमा कराना अनिवार्य होगा. विश्वविद्यालय के जरूरतमंद स्टूडेंटस को रियायत देने के लिए यूनियन स्तर से की गयी इस पहल का अध्यापकों व सभी स्टूडेंटस ने स्वागत किया है.
टीएमसीपी यूनियन के महासचिव आदर्श शर्मा ने कहा कि रियायत का लाभ लेने के लिए जमा किये गये आवेदन फॉर्मों को स्टूडेंटस वेलफेयर बोर्ड में जांच की जायेगी. कागजातों को देखते हुए जरूरत के अनुसार स्टूडेंटस की टयूशन फी या तो आधा या फिर पूरा माफ किया जायेगा. स्कॉलरशिप का लाभ ले रहे स्टूडेंटस रियायत का लाभ नहीं ले पायेंगे. उन्होंने कहा कि स्टूडेंटस को एडमिशन फी पूरा देना पड़ेगा. प्रति माह 120 रूपया दी जाने वाली टयूशन फी को स्टूडेंटस की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आधा कर दिया जायेगा या पूरा माफ करा दिया जायेगा.
इस संबंध में एक विशेष प्रकार का आवेदन फार्म भी बनाया गया है. यह लाभ केवल जरूरतमंद स्टूडेंटस को ही मिल सकेगा. विश्वविद्यालय में बडी संख्या में रियायत के लिए आवेदन मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि इससे परिश्रमी और प्रतिभावान स्टूडेंटस के आगे बढ़ने में उसकी आर्थिक दूरअवस्था आडे नहीं आयेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >