छह दिनों से लापता था शख्‍स... बंद चानक से मिला शव, रिमांड पर दो आरोपी

सीतारामपुर : कुल्टी थाना क्षेत्र के आलडीह गांव निवासी तथा पिछले छह दिनों से लापता तापस बाउरी का शव हीरापुर थाना अंतर्गत नरसमुंदा कोलियरी के समीप बंद पड़े चानक से शनिवार को स्थानीय पुलिस ने बरामद किया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. कुल्टी थाना […]

सीतारामपुर : कुल्टी थाना क्षेत्र के आलडीह गांव निवासी तथा पिछले छह दिनों से लापता तापस बाउरी का शव हीरापुर थाना अंतर्गत नरसमुंदा कोलियरी के समीप बंद पड़े चानक से शनिवार को स्थानीय पुलिस ने बरामद किया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. कुल्टी थाना आलडीह गांव तापस बाउरी पिछले सोमवार से लापता थे
उसकी गुमशुदगी की शिकायत बुधवार को कुल्टी थाना में उसके पिता रोबिन बाउरी ने दर्ज करायी थी. शुक्रवार की संध्या पुलिस ने तापस बाउरी के चचेरे भाई सागर बाउरी तथा फुफेरे भाई राकेश बाउरी को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की. पहले तो उन्होंने इस मामले में अपनी संलिप्तता से इंकार किया. लेकिन अलग-अलग पूछताछ करने के बाद वे टूट गये तथा हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली.
उन्होंने कहा कि उन्होंने शराब में नशे की गोलियां मिला कर पहले तापस को पिलाया. उसके बेहोश होने के बाद गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी. उन्होंने कहा कि स्वयं को बचाने के लिए उन्होंने शव को बाइक समेत नरसंमुदा बाउरी पाड़ा के निकटवर्ती चानक में फेंक दिया. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार की रात में चानक के पास पहुंची.
परंतु रात में कार्य करना संभव नहीं था. शनिवार की सुबह से रेस्क्यू शुरू किया गया. सुबह 11 बजे चानक से उसका शव बरामद हुआ. पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. घटनास्थल पर हीरापुर थाना पुलिस तथा कुल्टी थाना पुलिस के अधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे.
हत्या के आरोपी सागर तथा राकेश ने बताया कि इसके पहले भी उन्होंने तापस की हत्या करने की कोशिश की थी. लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी. हत्या का कारण संपत्ति विवाद है.
इधर हत्या में इन दोनों की संलिप्तता की बात स्वीकार करने तथा पुलिस के स्तर से शव की बरामदगी के बाद स्थानीय ग्रामीणों में उत्तेजना फैल गयी. उन्होंने आरोपियों के घरों में तोड़-फोड़ की. हालांकि घरों में किसी सदस्य के न रहने के कारण कोई हादसा नहीं हुआ.
इस संबंध में मृतक के पिता रोबिन बाउरी ने कहा कि उनकी चार बेटियां है.
काफी मन्नत के बाद बेटा हुआ था. किन्तु हत्यारे ने उसे भी मार डाला. अपने ही घरो में अपने ही हत्यारे को नहीं समझ पाये. उन्होंने कहा कि हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. तापस के घर में मां, पिता, उसकी पत्नी तथा छोटा बेटा शामिल हैं.
कुल्टी थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई राकेश तथा सागर को गिरफ्तार कर उन्हें शनिवार को आसनसोल महकमा कोर्ट में पेश किया. जांच अधिकारी ने मृतक की बाइक बरामदगी तथा मामले की जांच में सहयोग के लिए उनकी 14 दिन की पुलिस रिमांड की मांग महकमा कोर्ट से की. एसीजेएम कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पांच दिनों की पुलिस रिमांड की मंजूरी देकर आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया.
पिता श्री बाउरी ने अपने शिकायत में कहा है कि उनका बेटा तापस बीते आठ मई को अपनी बाइक पर सवार होकर घर से निकला था. जिसके बाद वह वापस नही आया.काफी जगह खोजने के बाद उन्हें पता चला कि आठ मई को ही उनके बेटे तापस को कुल्टी इलाके के रहने वाले उनके भतीजे राकेश और सागर ने बुलाया था.
रोबिन और उसके भाई,बहन के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था. राकेश और सागर ने कई बार तापस को जान से मारने की धमकी भी दी थी. उन्होंने कहा है कि राकेश और सागर ने मिलकर उनके बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है. राकेश बाउरी तथा सागर बाउरी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >